{"_id":"645bd6e60fa3593c0f0d1466","slug":"bridge-on-lakhimpur-highway-will-be-built-in-444-crores-bahraich-news-c-13-1-226877-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 4.44 करोड़ में बनाया जाएगा लखीमपुर हाईवे पर पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 4.44 करोड़ में बनाया जाएगा लखीमपुर हाईवे पर पुल
Wed, 10 May 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 10 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा(बहराइच)। बीते साल भीषण बाढ़ के कारण बस्ती बहराइच-लखीमपुर-पीलीभीत हाईवे पर मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के रायबोझा के पास बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे लगभग एक महीने हाईवे बंद रहा था जिसके बाद डायवर्जन बना कर राजमार्ग शुरू किया गया है। इस समय वाहन डायवर्जन से गुजर रहे हैं।
एनएचआई ने क्षतिग्रस्त पुल की जगह 30 मीटर का नया पुल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन द्वारा अप्रैल में पुल बनाने के लिए 6.04 करोड़ रुपए स्वीकृति प्रदान की गयी। इसके बाद संबन्धित विभाग एनएचआई लखीमपुर खीरी ने तुरन्त टेंडर प्रक्रिया जारी कर दिया।
टेंडर हरियाणा की एक कंस्ट्रक्शन कम्पनी को मिला है और कम्पनी ने 4.44 करोड़ में पुल बनाने का बीड़ा उठाया है। अब इस पुल को छह माह में बनाया जाना है।
लखीमपुर मार्ग पर रायबोजा के पास बनना शुरू हुआ पुल इस बरसात में तैयार नहीं हो सकेगा। अप्रैल में पैसा मिलने के बाद मई से काम शुरू होने के चलते छह माह में पुल बनाया जाना है। बरसात में एक बार फिर हाईवे बन्द होने का खतरा मंडरा रहा है। जबकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह कम्पनी बहुत तेज पुल का निर्माण कार्य कर रही है और जून तक निर्माण कार्य पूरा कर देगी। लेकिन ऐसा होने की उम्मीद बहुत कम दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पुल की जगह नया पुल बनाने का प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय दिल्ली भेजा गया था। इसके बाद 6.04 करोड़ की स्वीकृति मिली है और हरियाणा की एक कंपनी ने 4.44 करोड़ पुल में निर्माण कराने का टेंडर प्राप्त किया है। बताया गया कि जल्द ही पुल बनने की उम्मीद है।
शुभनारायण, अधिशासी अभियंता एनएचएआई लखीमपुर