{"_id":"6560e3cfcf372bc6a70d7e18","slug":"brides-brother-dies-of-burns-from-bonfire-bahraich-news-c-98-1-slko1013-6589-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अलाव से झुलसकर दुल्हन के भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अलाव से झुलसकर दुल्हन के भाई की मौत
Fri, 24 Nov 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
दीपक (फाइल फोटो)।
लखनऊ ले जाते समय हुई मौत, घर में मचा कोहराम, मोतीपुर थाना क्षेत्र का मामला
बाद में पूरी कराई गई विवाह की रस्म
संवाद न्यूज एजेंसी
मोतीपुर (बहराइच)। एक परिवार में बिटिया के विवाह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब दुल्हन का भाई अलाव तापते समय आग में झुलस गया। गंभीर हालत में परिजन बच्चे को इलाज के लिए लखनऊ लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि,बाद में विवाह की रस्म किसी तरह पूरी कराई गई है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नैनिहा खड़िया निवासी उमेश कुमार की बेटी रीना का विवाह सुजौली थाना क्षेत्र के आनंद नगर बड़खड़िया गांव के प्रमोद से तय था। तय कार्यक्रम के मुताबिक बृहस्पतिवार रात को बरात पहुंची। शादी से पूर्व तिलक चढ़ाया गया। इसके बाद जयमाल की तैयारी वधु पक्ष के लोग कर रहे थे। जंगल से सटा गांव होने के चलते ठंड थी। जिसके चलते अलाव की व्यवस्था की गई थी।
टेंट के पीछे जल रहे अलाव को तापते समय दुल्हन का छोटा भाई दीपक कुमार मौर्य (12) अलाव में गिरकर आग की चपेट में आ गया। जिससे उसका सिर और चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोग उसे सीएचसी ले गए। यहां से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। रात एक बजे इलाज के दौरान हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही बालक की मौत हो गई। इसके बाद बच्चे का शव लेकर परिवार के लोग घर चले गए हैं।
विज्ञापन
रस्म पूरी कर रात में ही विदा कराई बरात
दुल्हन के भाई की आग से झुलसकर हुई दर्दनाक मौत के बाद उसके माता-पिता ने आननफानन बेटी की शादी की रस्म पूरी कर बरात को रात में ही विदा कर दिया। जिस बहन की रात में ससुराल के लिए विदाई हुई उसे कुछ देर में पता लगा कि उसका भाई अब इस दुनिया में नहीं रहा। इससे वह बदहवाश हो गई। उमेश मौर्य के तीन बेटियां व दो बेटे थे। सबसे बड़ी बेटी की शादी थी तथा दीपक बेटों में छोटा था। मृतक के शव को परिजन रात में ही खड़िया गांव ले आए और शुक्रवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान कोई पुलिसिया कार्रवाई व शव का पोस्टमार्टम करवाने से परिजनो ने इंकार किया था। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मचा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
घर में अचानक आग लगने से अधेड़ की जलकर हुई मौत
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली नानपारा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के घर में बृहस्पतिवार रात में अचानक लगी आग से उसकी जलकर हुई मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेतनिया निवासी राधेश्याम (50) बृहस्पतिवार रात में घर में सो रहे थे। इनका घर फूस की झोपड़ी का बना है। इस दौरान अचानक घर में आग लग गई। जब तक ग्रामीण इनको बचाने का प्रयास करते तब तक उनकी आग से जलकर मौत हो गई। गांव के राम नरेश वर्मा ने बताया अचानक से घर में आग लग गई, जिससे यह घटना हुई है। आग कैसे लगी यह अभी तक पता नहीं लग सका है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी। कहा कि परिजनों ने किसी पर न तो कोई आरोप लगाया है और न ही पुलिस से कोई शिकायत की है।