फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bride and groom died in suspicious condition on next day of honeymoon in Bahraich

UP: सुहागरात के अगले दिन कमरे में ऐसे हाल में थे दूल्हा और दुल्हन, खिड़की से झांककर देखा तो निकल गई चीख

Sat, 03 Jun 2023 11:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Jun 2023 11:55 AM IST
सार

बहराइच के केसरगंज कोतवाली क्षेत्र में सुहागरात के अगले दिन मृत मिले नवदंपती की जान दिल का दौरा पड़ने से गई थी। पीएम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो दंपती के कमरे में घुटन भरा माहौल था जिसके चलते उनकी जान चली गई।

विज्ञापन
Bride and groom died in suspicious condition on next day of honeymoon in Bahraich
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच के कैसरगंज में साथ जीने व मरने की कसम खाकर विवाह करने वाले एक दंपती की सुहागरात ही जीवन की अंतिम रात रही। एक कमरे में सोए पति व पत्नी के शव सुबह बेड पर पड़े मिले। इस मामले की जानकारी होने पर परिजनो में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


दंपती की मौत कैसे हुई है इस बात का पता नहीं लग सका है। परिजनों ने भी किसी पर कोई शक नहीं जताया। अब पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही इनकी मौत का कारण सामने आ सकेगा। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गोड़हिया नंबर चार निवासी प्रताप (23) का विवाह ग्राम गोड़हिया नंबर दो गुल्लनपुरवा गांव निवासी पुष्प के साथ 30 मई को हुआ था। 
विज्ञापन


विवाह संपन्न होने के बाद 31 मई को हंसी खुशी बरात वापस गांव पहुंची। इसके बाद रात में पति और पत्नी देर रात अपना कमरा बंद कर सोने चले गए। इस बीच बृहस्पतिवार की सुबह दंपती के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोग परेशान हुए। इस पर सभी ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो पुष्पा और प्रताप कमरे में बेसुध पड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने दरवाजा तोड़कर खोला तो दोनों मृत मिले। यह बात पता लगते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों को सूचना दी। दोनों के परिवार के लोग एकत्रित हुए। घटना से गांव में भी मातम का माहौल है। मौके पर प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह और सीओ कमलेश सिंह भी गांव पहुंचे व जांच की है।

दुल्हन के भाई ने जताया मौत पर संदेह

घटना की जानकारी पर पहुंचे लड़की पक्ष के ग्राम प्रधान बलराम यादव का कहना है कि दोनों की मौत संदिग्ध लग रही है। वहीं मृतका के भाई दिनेश यादव ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है लेकिन मामले में जांच की मांग कर रहे हैं। 

लोग चर्चा कर रहे है कि दंपती ने या तो कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया है या फिर किसी ने इनको विषाक्त खिला दिया है। लेकिन विवाह में सब कुछ ठीक था ऐसे में लोग यह नहीं समझ पा रहे है कि इनकी मौत का कारण क्या है। अब पुलिस की जांच के बाद ही हकीकत सामने आ सकेगी।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गोड़हिया नंबर चार गांव में एक नवदंपती का शव उसके विवाह के अगले दिन कमरे में पड़ा मिला है। पुलिस जांच कर रही है।- कमलेश कुमार सिंह, सीओ कैसरगंज

दिल का दौरा पड़ने से गई थी नवदंपती की जान
केसरगंज कोतवाली क्षेत्र में सुहागरात के अगले दिन मृत मिले नवदंपती की जान दिल का दौरा पड़ने से गई थी। पीएम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो दंपती के कमरे में घुटन भरा माहौल था जिसके चलते उनकी जान चली गई। परिजनों ने भी अभी तक इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। 

एक ही चिता पर हुआ दंपती का अंतिम संस्कार 
वहीं दोनों के शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को एक ही चिता पर किया गया है। कोतवाली कैसरगंज क्षेत्र के ग्राम टेपरहनपुरवा गोड़हिया के सुंदर यादव के पुत्र प्रताप यादव की शादी 30 मई को गोलनपुरवा की पुष्पा यादव से हुई थी। 31 मई को बारात वापस विदा होकर आई। इसके बाद लगभग 11:00 बजे रात्रि में खाना खाकर प्रताप यादव (पति) उम्र लगभग 22 वर्ष, पुष्पा देवी (पत्नी ) उम्र लगभग 20 वर्ष अंदर कमरे में दरवाजा बंद कर सो गए। 
 

एक जून बृहस्पतिवार सुबह परिजन जगाना चाहे तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद दरवाजा तोड़ के देखे तो दोनों बिस्तर पर मृत पाए गए। पुलिस ने जांच की तो इनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले थे। शुक्रवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने कराया तो इनकी पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण दिल का दौरा पड़ने की बात सामने आई है। एसपी प्रशांत वर्मा ने भी मौके पर जाकर पीड़ित परिवार से पूरे मामले की जानकारी ली।

एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
विवाह में एक साथ जीने व मरने की कसम खाने वाला यह नवदंपती सिर्फ एक दिन ही साथ रहा सका लेकिन इनकी जान एक साथ चली गई। इनका अंतिम संस्कार भी एक ही चिता पर शुक्रवार को हुआ।

दम घुटने की आशंका
जिस कमरे में सुहागरात के दिन यह दंपती सोया था उसमें हवा जाने का कोई बेहतर रास्ता नहीं है। साथ ही कमरे में विवाह का काफी सामान रखा मिला। ऐसे में गर्मी में दम घुटने से भी इनकी मौत का कारण माना जा रहा है।

कैसरगंज क्षेत्र में हुई दंपती की मौत में उनके पीएम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से जान जाने की बात सामने आई है। इस मामले में किसी के भी परिजन ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। प्रशांत वर्मा, एसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed