फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bought a goat from a woman and gave her fake notes worth 9000

Bahraich News: महिला से खरीदी बकरी और थमा दिए 9000 के नकली नोट

Tue, 25 Mar 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 25 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bought a goat from a woman and gave her fake notes worth 9000
रिसिया में ठग द्वारा महिला को दिए गए नकली नोट।
रिसिया (बहराइच)। ग्राम पंचायत अचरौरा निवासी महिला बकरी चराने गई थी। इस दौरान पहुंचे बाइक सवार ने महिला से बकरी का सौदा तय किया और उसे 9000 रुपये के नकली नोट देकर चला गया। महिला ने जब रुपये का इस्तेमाल किया तो उसे ठगी की जानकारी हुई। महिला ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


अचरौरा निवासी शैलून ने आरोप लगाते हुए बताया कि शुक्रवार शाम वह बकरी चराने खेत गई थी। इस दौरान बाइक सवार युवक पहुंचा और उससे बकरी खरीदने की बात की। बातचीत के दौरान बकरी का सौदा 9100 रुपये में तय हुआ। शैलून ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे 500 के 18 नोट और एक 100 का नोट दिया और बकरी लेकर चला गया। जब उन्होंने रुपयों के इस्तेमाल का प्रयास किया तो 500 का नोट नकली निकला। पीड़िता ने बताया कि वह पढ़ी-लिखी नहीं है और इसी का फायदा उठाकर उसे नकली नोट दे दिया गया। थाना प्रभारी राजनाथ सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अब जांच करने के बाद ही नोट ले रहे लोग
रिसिया में नकली नोट मिलने की सूचना से लोगों में अफरातफरी है। दुकानों पर अब सभी लोग रुपयों की जांच करने के बाद ही उसे ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि बहराइच नेपाल का सीमावर्ती जिला है। ऐसे में बॉर्डर पार से भारी मात्रा में नकली नोट आने की संभावना और उसे जिले में खपाने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed