{"_id":"5e023fde8ebc3e87e35d4a99","slug":"boiler-spoiled-sugar-mill-operation-stalled-bahraich-news-lko4994914110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्वॉयलर खराब, चीनी मिल का संचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्वॉयलर खराब, चीनी मिल का संचालन ठप
विज्ञापन
नानपारा चीनीमिल में ब्वॉयलर खराब होने से मिल परिसर में खड़ीं ट्रैक्टर ट्रॉलियां।
- फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल का ब्वॉयलर गर्म होने से खराब हो गया, जिससे मंगलवार को सुबह छह बजे से मिल का संचालन ठप हो गया है। मिल का संचालन बंद होने से गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां हाईवे व मिल परिसर में खड़ी हो गईं, जिससे जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम हटवाया। मिल बंद होने से पेराई के लिए गन्ना लदी लगभग 550 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व ट्रक खड़े हुए हैं। देर शाम तक तकनीकी खामी दुरुस्त कर मिल का संचालन शुरू होने की संभावना है। मिल प्रशासन के मुताबिक लगातार पेराई होने से ब्वॉयलर गर्म हो गया, जिससे यह समस्या उत्पन्न हुई है।
नानपारा में श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल स्थापित है। इस मिल में विकास खंड बलहा, नवाबगंज, शिवपुर व आंशिक मिहींपुरवा के किसान गन्ना लेकर पहुंचते हैं। मिल का संचालन प्रतिदिन हो रहा था। मंगलवार को सुबह छह बजे अचानक चीनी मिल का ब्वॉयलर गर्म हो गया, जिससे मिल का संचालन ठप हो गया। गन्ना पेराई कार्य रुकने से मिल परिसर के अलावा नानपारा-बहराइच मार्ग पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक खड़े हो गए। इससे हाईवे पर जाम लग गया।
इसकी सूचना नानपारा पुलिस को दी गई। इस पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जीएम से वार्ता कर ट्रैैक्टर-ट्रॉली को मिल परिसर के अंदर करवाया। चीनी मिल के महाप्रबंधक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि मिल का संचालन लगातार हो रहा है। ऐसे में ब्वॉयलर गर्म हो गया है। सुबह छह बजे अचानक ब्वॉयलर गर्म हो गया, जिससे उसमें तकनीकी खामी आ गई और मिल का संचालन रोकना पड़ा।
विज्ञापन
जीएम ने बताया कि मिल के इंजीनियरों की निगरानी में ब्वॉयलर दुरुस्त किया जा रहा है। ब्वॉयलर सही होते ही पुन: मिल का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। मिल का संचालन ठप होने से मिल परिसर व सड़क के किनारे गन्ना लदी लगभग 550 ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रक खड़े हैं। जब तक मिल का संचालन नहीं होगा, तब तक गन्ना लदे वाहन खड़े रहेंगे। इससे किसानों को अधिक भाड़ा के साथ ठंड में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
दो दिन पूर्व भी आठ घंटे बंद रहा चीनी मिल
श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल शनिवार को ब्वॉयलर में तकनीकी खामी के कारण बंद कर दिया गया था। कर्मचारियों की ओर से तकनीकी खामी दूर करने के आठ घंटे बाद मिल का संचालन शुरू हुआ। जिस पर रविवार व सोमवार को मिल का संचालन हुआ, लेकिन मंगलवार को पुन: ब्वॉयलर खराब हो गया। जीएम का कहना है कि लगातार संचालन के कारण समस्या आ रही है।
9.5 लाख क्विंटल गन्ने की हुई पेराई
चीनी मिल के जीएम प्रदीप त्रिपाठी का कहना है कि नवंबर में चीनी मिल के नए सत्र का उद्घाटन कर संचालन शुरू किया गया था। तब से लगातार चीनी मिल चल रहा है। लगातार मिल का संचालन होने से ब्वॉयलर गर्म हो रहा है। अब तक मिल ने 9.5 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है। किसानों का भुगतान शुरू कर दिया गया है।
परिसर में जलवाया अलाव
चीनी मिल में तीन-चार दिन से किसान गन्ना लेकर खड़े हैं। ऐसे में उन्हें कड़ाके की ठंड का भी सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए मिल के जीएम प्रदीप त्रिपाठी ने तीन स्थानों पर अलाव जलवाया है। अलाव तापकर किसान ब्वॉयलर सही होने का इंतजार कर रहे हैं।