{"_id":"69b99e2a4a1b20e2030c7561","slug":"body-of-teenager-who-drowned-in-drain-found-after-24-hours-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-145964-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नाले में डूबे किशोर का 24 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नाले में डूबे किशोर का 24 घंटे बाद मिला शव
विज्ञापन
खैरीघाट थाना क्षेत्र के रायगंज गांव नदी में किशोर का शव मिलने के बाद जमा लोग।
खैरीघाट। सरयू नदी के भगहर नाले में सोमवार को डूबे अनुज (15) का शव करीब 24 घंटे बाद नदी में घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर उतराता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला, किशोर की लाश को देखते ही परिजन विलख पड़े।
परिवार के लोगों ने बताया कि अनुज सोमवार दोपहर शौच के लिए सरयू नदी के किनारे स्थित भगहर नाले के पास गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। घटना के बाद से ही परिजन और ग्रामीण पुलिस की मदद से उसकी तलाश में जुटे थे।
मंगलवार को ग्रामीणों ने सुबह सात बजे ही किशोर के शव को खोजना शुरू किया। काफी प्रयास के बाद घटना स्थल से 500 मीटर की दूरी पर किशोर का शव नाले की झंड़ियों में फंसा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर मामले की जांच की जा रही है।