फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   body of NDA cadet Antariksh reached village in Bahraich sparking outcry died under suspicious circumstances

UP News: गांव पहुंचा एनडीए कैडेट अंतरिक्ष सिंह का पार्थिव शरीर तो मची चीत्कार, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Sun, 12 Oct 2025 02:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Oct 2025 02:46 PM IST
सार

एनडीए कैडेट अंतरिक्ष का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो घर में चीत्कार मच गई। लोग उनके अंतिम दर्शन को उमड़ पड़े। दो दिन पहले प्रशिक्षण के दौरान पुणे की अकादमी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सैन्य सम्मान के साथ गांव में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
body of NDA cadet Antariksh reached village in Bahraich sparking outcry died under suspicious circumstances
गांव पहुंचा एनडीए कैडेट अंतरिक्ष का पार्थिव शरीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बहराइच के लाल एनडीए कैडेट अंतरिक्ष सिंह का पार्थिव शरीर रविवार की सुबह 9:30 बजे गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। उनके अंतिम दर्शन को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। घरवाले शव से लिपटकर बिलखते रहे। गमगीन माहौल में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। 

विज्ञापन


रुपईडीहा थाना क्षेत्र के नरैनापुर गांव निवासी अंतरिक्ष कुमार सिंह (18) की पुणे स्थित एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अंतरिक्ष एयरफोर्स में सेकंड लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए थे। वह 3 जुलाई 2025 से प्रथम वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। माता-पिता और मामा रविवार की सुबह पुणे से उनका शव लेकर घर पहुंचे तो घर में चीत्कार मच गई।
विज्ञापन


सुबह करीब 9.30 बजे पार्थिव शरीर लेकर एंबुलेंस गांव पहुंची तो पूरा गांव शोक में डूब गया। मां सीमा सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता रवि प्रताप सिंह का शरीर (जो वर्तमान में असम में सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं) लाड़ले बेटे का शव देखकर जैसे सुन्न पड़ गए। सैन्य सम्मान के साथ सेवा के जवानों ने सलामी देकर पार्थिव शरीर घर के द्वार पर रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजाबाद से डोगरा रेजिमेंट के सैनिकों की टुकड़ी गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए गांव पहुंची थी। हर आंख नम थी, हर जुबां पर सिर्फ एक ही शब्द था 'अंतरिक्ष तुम कहां चले गए'। 

एनडीए प्रशासन के मुताबिक, शुक्रवार सुबह साथियों ने देखा कि अंतरिक्ष के हॉस्टल का कमरा अंदर से बंद है। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर अधिकारियों को सूचना दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंतरिक्ष मृत अवस्था में मिले। फिलहाल जांच की प्रक्रिया जारी है।


गांव में एक ओर जहां सेना का अनुशासन और सम्मान दिखा। वहीं दूसरी ओर हर दिल में गहरा दुख था। लोग कह रहे थे, जिसने आसमान छूने की ठानी थी, वो आज इतनी कम उम्र में सदा के लिए सितारा बन गया। गमगीन माहौल में अंतरिक्ष को अंतिम विदाई दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed