फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   boat drown in saryu, ladies death, two missing

सरयू में डूबी नाव, महिला की मौत, दो लापता

Sun, 28 Jul 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
boat drown in saryu, ladies death, two missing
मोतीपुर के लौकाही में सरयू नदी में रविवार को नाव पलटने से महिला की मौत व लोगों के लापता लोगों की तल - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। लौकाही गांव से रविवार को धान की रोपाई के लिए सरयू नदी पार कर भादापुरवा जा रहे ग्रामीणों से भरी नाव डूब गई। इससे गहरे पानी में 20 लोग नाव के साथ ही डूब गए। घटना से हड़कंप मच गया। नाव पर सवार 17 लोगों को प्रशासन ने ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया। एक महिला का शव बरामद हुआ है, जबकि एक वृद्ध और बालक लापता हैं। घटना की सूचना मिलने पर डीएम व एसपी ने मौके का मुआयना किया है। गोताखोर सरयू नदी में लापता लोगों की खोज में जुटे हुए हैं। देर शाम तक उनका पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के लौकाही गांव के 20 ग्रामीण रविवार को धान रोपाई के लिए नाव से सरयू नदी के उस पार भादापुरवा जा रहे थे। नाविक सैमुद्दीन नाव चला रहा था। सुबह करीब 8.15 बजे नाव पर 25 लोग सवार हुए। नाव पर साइकिल व अन्य सामान भी लाद लिया। इससे भार अधिक हो गया था।
विज्ञापन

नाव को कुछ लोगों ने किनारे से धक्का देकर मुख्य धारा की ओर कर दिया। सरयू नदी में पहाड़ी इलाकों से आए पानी के तेज बहाव में नाविक संतुलन खो बैठा। कुछ दूरी पर गहरे पानी में जाकर अचानक नाव डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाव पर सवार लौकाही गांव निवासी नाविक सैमुद्दीन (22) पुत्र हसन , राजू (55) पुत्र बाऊर, हड्डवा (30) पुत्र छोटकऊ, नरेश (38) पुत्र सालिकराम, नरेश की पत्नी ऊषा (37), नरेश का पुत्र विकास (04) और विशाल (10), ननकऊ (65) व उसकी पत्नी जैबुलनिशा (60) तथा पुत्र जाफर (45), गबडू (42) पुत्र राजा, सलीम (30) पुत्र इमाम अली, फैजान (12) पुत्र कलीम, मोहम्मद सैफ (12) पुत्र नन्हें, राजेंद्र (38) पुत्र साकिलराम, लीलावती (42) पत्नी दुलारे, हसीब (40) पुत्र सोहराब समेत 20 लोग डूब गए।
लोगों के डूबते ही नदी के किनारे खड़े ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मोतीपुर के प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा व मुर्तिहा के प्रदीप मौर्या पुलिस बल के साथ नदी के तट पर पहुंचे। आरएएफ की टीम को बुलाया गया। गोताखोरों की मदद से 17 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जैबुल निशा का शव मिला है। जबकि उसके पति ननकऊ और विशाल का पता अभी नहीं चल सका है।
घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम बाबूलाल व सीओ अरुणचंद्र मौके पर पहुंचे। कुछ समय बाद पहुंचे डीएम शंभु कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने घटना की जानकारी ली। लापता लोगों की तलाश करने के निर्देश दिए। घटना की सूचना मिलने पर सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने भी मौके पर जाकर परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कहा कि मोतीपुर के लौकाही गांव में नाव डूबने की घटना दुखद है। घटनास्थल का जायजा लिया है। महिला का शव मिला है। उसके परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। नदी में लापता हुए वृद्ध और बच्चे की तलाश करने में गोताखोर लगे हुए हैं। एसडीएम को मौके पर कैंप बचाव कार्य जारी रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed