{"_id":"645fd13de538ec658f012887","slug":"blossomed-lotus-ran-bicycle-no-less-serene-bahraich-news-c-13-1-233945-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: खिला कमल, दौड़ी साइकिल, कम नहीं निर्दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: खिला कमल, दौड़ी साइकिल, कम नहीं निर्दल
Sat, 13 May 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 13 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। निकाय चुनाव में सत्ताधारी भाजपा समेत प्रमुुख राजनीतिक दलों सपा, कांग्रेस, आप आदि को निर्दलीय प्रत्याशियों ने कड़ी टक्कर दी। एक नगर पालिका में जहां निर्दल ने जीत दर्ज की तो वहीं पांच स्थानों पर निर्दल प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहते हुए टक्कर देते नजर आए। शनिवार की देर शाम घोषित हुए परिणामों में सत्ताधारी दल भाजपा को एक नगर पालिका व दो नगर पंचायतों से ही संतोष करना पड़ा। वहीं प्रमुख विपक्षी दल सपा ने तीन नगर पंचायतों में जीत दर्ज की।
बहराइच नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी सुधा देवी ने सर्वाधिक 15236 मतों से जीत दर्ज की। सभी जीते हुए प्रत्याशियों को संबंधित निकाय के आरओ ने प्रमाण पत्र वितरित किया। वहीं समर्थकों ने मार्ल्यापण कर उनको बधाई दी।
नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रमुख राजनीतिक दल दंभ भर रहे थे और सभी चुनावी जुगत लगा रहे थे। लेकिन शनिवार को मतगणना पूरी होने के बाद चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए निर्दल प्रत्याशियों ने एक नगर पालिका व एक नगर पंचायत में जीत दर्ज की। साथ ही पांच निकायों में दूसरे स्थान पर निर्दल प्रत्याशी रहे। बहराइच नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी सुधा देवी को 33984 मत मिले और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दल प्रत्याशी रुबीना रेहान को 15236 मतों से पराजित किया। रुबीना को 18748 मत मिले।
विज्ञापन
तीसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी जाहिदा बेगम रहीं, जाहिदा को 17375 मत मिले। एआईएमआईएम से चुनाव लड़ी जूही रजा ने 10859 मत हासिल किए। नगर पालिका नानपारा में निर्दल प्रत्याशी अब्दुल वहीद ने 12674 मत पाकर निर्दल प्रत्याशी अब्दुल मोहीद राजू को 6020 मतों से हराया। अब्दुल मोहीद राजू को 6654 मत मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश शर्मा को 4189 मत के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
रुपईडीहा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी डॉ. उमाशंकर वैश्य ने करीबी मुकाबले में निर्दल प्रत्याशी जुबेर फारुकी को 156 मतों से हराया। भाजपा के डॉ. उमाशंकर वैश्य को जहां 4652 मत मिले तो वहीं निर्दल प्रत्याशी जुबेर फारुकी ने 4496 मत हासिल किए। नामांकन से ही विवादों में घिरी रही पयागपुर नगर पंचायत में सपा प्रत्याशी बालेन्द्र श्रीवास्तव ने निर्दल प्रत्याशी सत्यवती को 4418 मतों से पराजित किया। बालेन्द्र को जहां 7229 तो वहीं निर्दल प्रत्याशी सत्यवती को 2811 मत मिले। वहीं यहां भाजपा प्रत्याशी सीमा सिंह को 2129 मत के साथ तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
नवसृजित मिहींपुरवा नगर पंचायत में भी उठापटक के बीच भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र मधेशिया ने निर्दल प्रत्याशी अख्तर अली को 316 मतों से पराजित किया। अख्तर अली को जहां 2795 तो वहीं भाजपा के जितेन्द्र मदेशिया को 3111 मत मिले।
जवरल नगर पंचायत में भी सत्ताधारी भाजपा प्रत्याशी की हालत पतली रही। यहां सपा प्रत्याशी तस्लीम बानों ने 3865 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे एसडीपीआई के साहिबे आलम को 2438 मतों से पराजित किया। साहिबे आलम को 1427 मत मिले। यहां तीसरे स्थान पर 1362 मत पाकर भाजपा के चंदन गुप्ता रहे। कैसरगंज नगर पंचायत में सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।
यहां सपा के युसुफ अली सोनू ने भाजपा के विजय सिंह को 249 मतों से हराया। युसुफ अली को 4309 व भाजपा के विजय पुष्पम को 4059 मत मिले। वहीं रिसिया नगर पंचायत में खबर लिखे जाने तक गहमागहमी जारी रही। सूत्रों के मुताबिक निर्दल प्रत्याशी ने 109 मतों से चुनाव जीत लिया है, जिसके बाद रिकाउंटिंग का दबाव बनाया जा रहा है और पुनर्मतणना की जा रही है।