{"_id":"6445740eb87352121a0cf346","slug":"bjp-mla-filed-a-fraud-case-against-former-sp-mla-bahraich-news-c-13-1-196858-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भाजपा विधायक ने सपा के पूर्व विधायक पर दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भाजपा विधायक ने सपा के पूर्व विधायक पर दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा
Sun, 23 Apr 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर से भाजपा के मौजूदा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने सपा के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव पर सोशल मीडिया पर अब भी विधायक लिखने और पयागपुर विधानसभा का लेटर पैड इस्तेमाल करने का आरोप है। बताते चलें कि पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव पहले से ही विवादों से घिरे में हैं।
बसपा सरकार में हुए 57 सौ करोड़ के एनआरएचएम घोटाले के आरोपी हैं और इनके खिलाफ सीबीआई जांच भी चल रही हैं। निकाय चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर उन्होंने अपने छोटे भाई को सपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है। इनके छोटे भाई पर भी घोटाले का आरोप है और सीबीआई जांच जारी है।
पहले से विवादों में चल रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। बीजेपी विधायक सुभाष त्रिपाठी की तहरीर पर पयागपुर पुलिस ने उनके खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। भाजपा विधायक का आरोप है, कि पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव एनआरएचएम घोटाले के आरोपी हैं और आठ महीना जेल में भी रह चुके हैं। इसके बावजूद वह पयागपुर विधानसभा का लेटर पैड इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
यही नहीं अपना फेसबुक अकाउंट भी विधायक के नाम से चला रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा विधायक ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश के प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद को भी शिकायती पत्र सौंपा है। कोतवाल राजकुमार पांडेय ने बताया कि भाजपा विधायक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी गयी है।
पूर्व विधायक के भाई पर दर्ज है मुकदमा
पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने इस बार पयागपुर नगर पंचायत चुनाव में सपा के टिकट से अपने छोटे भाई बालेंद्र श्रीवास्तव उर्फ विपिन श्रीवास्तव को मैदान में उतारा है। लेकिन बालेन्द्र भी घोटाले के आरोपी हैं और इनकी भी सीबीआई जांच चल रही है। बालेन्द्र भी जेल जा चुके हैं। बालेन्द्र के खिलाफ भी पयागपुर थाने में स्टैटिक मजिस्ट्रेट पुष्पेंद्र कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बीते 16 अप्रैल को जब चुनाव से जुड़ी टीम चेकिंग कर रही थी तो अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के घर के बाहर 100 से 150 की संख्या में लोग जमा थे। इसके चलते आचार संहिता का उल्लंघन होने का मामला सामने आने पर यह केस दर्ज हुआ है।