{"_id":"5f906f7a8ebc3e9bc202c5a6","slug":"bjp-government-benefiting-the-person-standing-at-the-end-of-society-bahraich-news-lko5464580156","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित कर रही भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित कर रही भाजपा सरकार
विज्ञापन
बहराइच। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भाजपा सरकार लाभान्वित कर रही है। यही भाजपा का सिद्धांत और पद्धति रही है। यह बातें भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहीं।
प्रदेश महामंत्री के पहली बार जिले में आगमन पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने घाघराघाट, जरवलरोड, कैसरगंज, फखरपुर, टिकोरामोड़ आदि में स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि भाजपा को अपने कार्यकर्ता की सदैव चिंता रहती है। पार्टी अंत्योदय की भावना को साकार कर रही है। इस मौके पर बलहा विधायक सरोज सोनकर, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा कि अनूप गुप्ता का संगठनात्मक कौशल ही पार्टी को मजबूती प्रदान करता है। वह संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले व्यक्ति हैं।
जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए उनकी कार्यशैली से सीखने की जरूरत है। इस मौके पर जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष राहुल राय, रणविजय सिंह, पुष्पा चौधरी, दीपक सत्या, सुबेद वर्मा, सच्चिदानंद पाठक, डिंपल जैन, हेमा निगम, देवेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।