फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BJP gave ticket to Dr. Anand, a businessman by profession.

Bahraich News: पेशे से व्यापारी डॉ. आनंद को भाजपा ने दिया टिकट

Wed, 27 Mar 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 27 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP gave ticket to Dr. Anand, a businessman by profession.
बहराइच। जिले की दो लोकसभा सीटों में से बहराइच सुरक्षित सीट का टिकट रविवार को भाजपा ने घोषित कर दिया है। यहां से मौजूदा सांसद अक्षयवर लाल गोंड के इकलौते बेटे डॉ. आनंद गोंड को टिकट दिया गया है। उन्होंने एमबीए और पीएचडी की पढ़ाई की है। पिता की राजनीतिक विरासत यही संभाल रहे थे। पेशे से यह व्यापारी भी हैं।
विज्ञापन



50 वर्षीय डॉ. आनंद गोंड बहराइच की कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हैं। जिलाध्यक्ष भाजपा बृजेश पांडेय ने बताया कि बहराइच से डॉ. आनंद गोंड को टिकट मिला है। पार्टी की जो सूची जारी हुई है, उसमें मिस प्रिंट की गलती से डॉ. अरविंद गोंड छप गया है। हालांकि बाद में भाजपा की ओर से फिर से एक सूची जारी की गई ,जिसमें डॉ. आनंद गोंड को बहराइच से टिकट देने की बात शामिल है। अब इस सुरक्षित सीट से सपा के रमेश गौतम व भाजपा के डॉ .आनंद गोंड के बीच सीधी टक्कर होनी तय मानी जा रही है। हालांकि अभी बसपा समेत अन्य राजनीतिक दल भी प्रत्याशी उतार सकते हैं। ऐसे में इस बार यहां का चुनाव काफी दिलचस्प मोड़ में जा सकता है।
विज्ञापन






कैसरगंज सीट को लेकर नहीं खुले पत्ते
जिले की दो सीटों में कैसरगंज सीट चर्चित मानी जाती है। यहां से इस समय भाजपा से ब्रजभूषण शरण सिंह सांसद हैं। इस सीट पर इस बार किसे टिकट मिल रहा है यह सवाल हर किसी के मन मे है। लेकिन रविवार को जारी हुई सूची में कैसरगंज का टिकट सामने न आने पर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग भी कैसरगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी के नाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसी के चलते सपा समेत अन्य राजनीतिक दलों ने भी अभी तक कैसरगंज से अपना प्रत्याशी कौन होगा, इस बात की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed