{"_id":"5dd56a0a8ebc3e550265a217","slug":"bjp-candidate-nomination-bahraich-news-lko4933224180","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 12 उम्मीदवारों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 12 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए गहमागहमी के बीच बुधवार को पार्टी कार्यालय में नामांकन का दौर चला। चुनाव अधिकारी के सामने जिलाध्यक्ष पद के लिए 12 दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये। वहीं, प्रदेश परिषद सदस्य पद के लिए 15 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। नामांकन के दौरान पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा के प्रदेश नेतृत्व की ओर से पार्टी के संगठनात्मक चुनाव कराने की सूचना जारी की गई थी। जिला चुनाव अधिकारी कमलावती सिंह व सह चुनाव अधिकारी सूर्य नारायण तिवारी की देखरेख में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई।
चुनाव अधिकारी के सामने निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, नन्हेलाल लोधी, जितेंद्र त्रिपाठी, राहुल राय, रामकिशोर गुप्ता, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रणविजय सिंह, कृपाराम वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब चंद्र शुक्ल, डॉ. महेंद्र पाठक, केदारनाथ शुक्ल समेत 12 पदाधिकारियों ने नामांकन पत्र जमा किये।
विज्ञापन
प्रदेश परिषद सदस्य के सात पद के लिए 15 नामांकन जमा हुए हैं। इसमें बलहा से संजीव गोंड, योगेश प्रताप सिंह, महसी से मधु पांडेय, हरिश्चंद्र गुप्ता, यज्ञनरायन मिश्र, पयागपुर से डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, निशंक त्रिपाठी, बहराइच से हनुमान प्रसाद शर्मा, कृष्णमोहन गोयल, रामनिवास सिंह, नानपारा से दिलीप वर्मा, कैसरगंज से परमानंद गुप्ता, संजय राव, मटेरा से पुष्पा चौधरी व अभिमन्यु चौहान ने नामांकन दाखिल किया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी के नामांकन जमा करने के बाद सूची पार्टी कार्यालय को भेजी गई है। प्रदेश कार्यालय की ओर से ही जिलाध्यक्ष व सदस्य पद पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।