{"_id":"23dc1c36b7b8a64f54c0ed770778dd1a","slug":"bird-festival-day-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जी भर निहारें पसंदीदा परिंदों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जी भर निहारें पसंदीदा परिंदों को
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 03 Dec 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पक्षी प्रेमियों के लिए खुशखबरी। वे आज विभिन्न प्रजाति की पक्षियों को देखने का आनंद उठा सकते हैं। बर्ड फेस्टिवल डे पर शुक्रवार को बहराइच वन प्रभाग के सभी रेंजों में स्थित नदी, झील और सरोवर के तट पर प्रदर्शनी लगेगी।
इस मौके पर सबसे अधिक पक्षियों को देखने वाले व्यक्ति को पुरस्कृत भी किया जाएगा। चित्तौरा झील के तट पर जिलाधिकारी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
बहराइच वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को बर्ड फेस्टिवल-डे के मौके पर बहराइच रेंज के चित्तौरा झील, कैसरगंज रेंज के घाघराघाट एल्गिन ब्रिज, नानपारा रेंज में बघौली वन क्षेत्र नाला, चकिया रेंज में जोगनिया बैराज, रुपईडीहा रेंज में पटना सिंचाई कॉलोनी बांध और अब्दुल्लागंज रेंज में जोकहा नाला पोखरा पर प्रदर्शनी लगेगी।
चित्तौरा झील के तट पर जिलाधिकारी मुख्य अतिथि रहेंगे। इस मौके पर स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। 300 स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की निगरानी में झील, सरोवर और नदियों के तट पर पक्षियों को देखने का रिकॉर्ड बनाने वाले को वन विभाग द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। डीएफओ ने बताया कि कार्यक्रम सुबह छह बजे से 10 बजे तक होगा।