फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bike seller arrested for making fake documents

Bahraich News: फर्जी दस्तावेज बना बाइक बेचने वाला गिरफ्तार

Wed, 05 Jul 2023 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 05 Jul 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Bike seller arrested for making fake documents
बहराइच। वाहन चोरों के खिलाफ बुधवार को दरगाह पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने वाहनों की चोरी कर फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने वाले शातिर चोर को दबोचा है। उसके पास से चोरी की 12 बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस ने चोरी, जालसाजी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि बुधवार को दरगाह पुलिस संदिग्धों की तलाश के लिए वाहन चेकिंग कर रही थी। कोतवाली नगर के मोहल्ला पादपुरा निवासी कमरूदीन उर्फ भूरे को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास बाइक के फर्जी प्रपत्र मिले। जिस पर उससे कड़ाई के साथ पूछताछ की गई। उसने बाइकों के फर्जी कागज बनाने की बात कबूली। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार कमरुद्दीन के साथी अरमान उर्फ नाचे को पूर्व में दरगाह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

कमरुद्दीन अरमान के साथ बाइकों की चोरी करता था। चोरी के बाद कमरुद्दीन वाहनों के फर्जी कागजात तैयार करता था। प्रपत्र पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेचिस नंबर आदि के साथ आरोपी एआरटीओ राजीव कुमार के हस्ताक्षर व मुहर भी लगाता था, ताकि खरीदने वाले को कोई आशंका न हो। आरोपी की निशानदेही पर बाइकें बरामद कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए पुलिस टीमें लगीं
कमरुद्दीन बाइकों की चोरी के साथ उनके फर्जी प्रपत्र बनाता था। बरामद प्रपत्र बाइकों के वास्तविक प्रपत्र से मिलते जुलते हैं। फर्जी प्रपत्रों पर एआरटीओ राजीव के हस्ताक्षर व मुहर भी मिली है। जिसके बाद से इस गोरखधंधे में एआरटीओ कार्यालय के किसी कर्मी की मिलीभगत की चर्चाएं तेज हो गई हैं। पकड़ा गया आरोपी कमरुद्दीन अक्सर एआरटीओ कार्यालय के पास भी देखा जाता था।

एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि प्रकरण के हर पहलू को खंगाला जा रहा है। फर्जी प्रपत्र को गंभीरता से लिया गया है। इसकी जांच के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed