{"_id":"603e70398ebc3ecbac06604b","slug":"bike-rider-killed-three-injured-in-road-accident-bahraich-news-lko5675890144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
बहराइच/पयागपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि पीलीभीत निवासी दो युवक समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के कांधीकुइयां निवासी परमेश्वर (30) पुत्र हौसला प्रसाद बैंक आफ बड़ौदा के पास सोमवार रात 11 बजे के आसपास बाइक से निकल रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में पहुंचते ही परमेश्वर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर रिसिया थाना क्षेत्र के आसाम रोड अलिया बुलबुल चौराहा पर दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सूचना एंबुलेंस को दी। सूचना पाकर 102 एंबुलेंस चालक नसीम अहमद और टेक्नीशियन विवेक तिवारी मौके पर पहुंचे। सभी ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। उनकी पहचान पीलीभीत जिले के बिलासपुर गांव निवासी प्रीतम लाल (30) पुत्र मोहनलाल, बलबीर पुत्र रामचरण और एक अन्य घायल हो गया। तीनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।