फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bike rider dies after colliding with truck

Bahraich News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 25 May 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 25 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with truck
मटेरा(बहराइच)। ग्राम पंचायत विश्राम गांव निवासी मोहम्मद सालिक खान (30) शनिवार को किसी काम से बहराइच आए थे। जहां से वह बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान बहराइच-नानपारा राजमार्ग पर मटेरा थाना क्षेत्र के पिपराहवा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाईक सवार मोहम्मद सालिक खान की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को छोड़ कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

राहगीरों ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इसी कारण सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि हादसा करने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिवार की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन




ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से भाई-बहन गंभीर
चित्तौरा (बहराइच)। ग्राम पंचायत अहलिया निवासी बहन-भाई नजमा (14) व शमीम (18) शनिवार की दोपहर गर्मी से राहत पाने के लिए पेड़ के नीचे बैठे थे। इस दौरान वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में दोनों बहन-भाई आ गए। उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीपुर थाना क्षेत्र के अहलिया निवासी शमीम ने बताया कि शनिवार को वह बहन नाजमा के साथ आम के पेड़ के नीचे चारपाई डाल कर बैठे थे। इस दौरान सड़क से गुजर रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उन्हें टक्कर मार दी। शमीम ने बताया कि अचानक हुई टक्कर से भागने का मौका नहीं मिला और दोनों चारपाई समेत इसकी चपेट में आ गए। बताया कि चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। थाना प्रभारी ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे मेंं ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed