{"_id":"3f52d63a32af934708280f6a926de5f5","slug":"beaten-due-to-recovery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तह बाजारी वसूली को लेकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तह बाजारी वसूली को लेकर मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटकहना के वाल्मीकि नगर में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में तह बाजारी वसूलने को लेकर रविवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। लात-घूंसों व लाठी-डंडों से हुई मारपीट में छह लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों में रिसिया थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
रिसिया थाना अंतर्गत सिटकहना गांव के वाल्मीकि नगर में प्रत्येक रविवार को बाजार लगती है।
रविवार को तह बाजारी वसूलने को लेकर रामजस, जीवन, रामसमुझ और छाजूराम, चंद्रिका व दिनेश आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों व लात घूंसों से मारपीट हुई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष आलोक राव मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामला शांत हुआ। रामजस ने दिनेश समेत चार लोगों के खिलाफ रिसिया थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन