फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BDC 's candidate died

हार के सदमे से बीडीसी प्रत्याशी की मौत

Mon, 02 Nov 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 02 Nov 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन

चुनाव में हार-जीत तो लगी रहती है। मगर कभी-कभी अप्रत्याशित परिणाम आने से जान पर बन आती है। कुछ यही स्थिति क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे वार्ड नंबर 83 के प्रत्याशी के साथ हुई। अपेक्षा से कम मत मिलने की सूचना पर प्रत्याशी की तबियत अचानक बिगड़ गई।

विज्ञापन


इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। मिहींपुरवा ब्लॉक के वार्ड नंबर 83 से बीडीसी सदस्य पद पर मोगलहनपुरवा निवासी संतराम (65) ने पर्चा दाखिल किया था। क्षमता के मुताबिक चुनाव प्रचार भी किया। संतराम को जीतने की उम्मीद थी।
विज्ञापन


मगर रविवार को जब मतपेटियां खुलीं और वोटों की गिनती शुरू हुई तो कई स्थानों से उनका खाता भी नहीं खुला। मतगणना की स्थिति सुनकर अचानक संतराम की तबियत बिगड़ गई। परिवारीजनों ने उन्हें सीएचसी मिहींपुरवा पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान संतराम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि देर रात मतगणना के परिणाम भी आ गए। जिसमें संतराम को महज 21 मत हासिल हुए। वहीं, परिवार के लोग उनके बीमार होने की बात भी बता रहे हैं। सोमवार को संतराम का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed