{"_id":"5eeceae08ebc3e42f31ae2a6","slug":"bastera-village-becomes-hotspot-ban-on-entry-bahraich-news-lko5267737186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसनेरा गांव बना हॉटस्पॉट, प्रवेश पर पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसनेरा गांव बना हॉटस्पॉट, प्रवेश पर पाबंदी
विज्ञापन
बहराइच। विशेश्वरगंज ब्लॉक के बसनेरा गांव को प्रशासन की ओर से हॉटस्पॉट बना दिया गया है। गांव में दूसरे गांव के लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। साथ ही इस गांव में कोई बाहरी भी प्रवेश नहीं कर सकेगा। आवश्यक वस्तु की बिक्री के लिए कर्मचारी नामित किए गए हैं। उधर, शुक्रवार शाम को लखनऊ से आई रिपोर्ट में 203 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देर शाम तक कोई भी पॉजिटिव केस नहीं आया है।
जिले में गुरुवार देर शाम को लखनऊ से आई रिपोर्ट में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। इनमें शहर के कानूनगोपुरा निवासी वृद्ध की पुत्री भी कोरोना पाॅिजटिव आई थी। मोहल्ला पहले से ही हॉटस्पॉट है। जबकि विशेश्वरगंज के बसनेरा गांव निवासी युवक संक्रमित मिलने पर ग्राम पंचायत को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। जिलाधिकारी ने हॉटस्पॉट गांव का मजिस्ट्रेट पयागपुर केपी भारती को नियुक्त किया है। उपजिलाधिकारी कीर्तिप्रकाश भारती ने बताया कि बसनेरा गांव को हॉटस्पॉट बना दिया गया है।
इस गांव में कोई भी बाहरी प्रवेश नहीं कर सकेगा। न ही इस गांव का कोई ग्रामीण बाहर जा सकेगा। एसडीएम ने बताया कि गांव में सामानों की पूर्ति के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान द्वारा रिपोर्ट भेजी गई। जिसमें कोई भी पॉजिटिव नहीं आया है। 203 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।