फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bareilly champion in football match

फुटबॉल मैच में बरेली चैंपियन

Sat, 16 Jan 2016 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 16 Jan 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियन ट्रॉफी बरेली टीम ने झटक ली है। फाइनल मुकाबले में बरेली ने वाराणसी की टीम को एक-शून्य से हराया।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी स्टेडियम में शनिवार को फाइनल मैच बरेली मंडल व वाराणसी मंडल के बीच हुआ। बरेली ने शानदार प्रदर्शन कर फर्स्ट हॉफ में ही एक गोल कर दिया, जबकि वाराणसी की टीम अंतिम समय तक जूझती रही।
विज्ञापन


आखिरकार बरेली ने एक-शून्य गोल से मुकाबला जीत लिया। बरेली की तरफ से मनीष यादव ने एक गोल किया। निर्णायक निषाद भुवाल, राम कुमार प्रजापति, अजीजुद्दीन, मेहराजुद्दीन, इरशाद अहमद, राहुल वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के पर्यवेक्षक एमएस बेग रहे और संचालन सरजीत सिंह ने किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ खिलाड़ी सुनील सिंह व शहाब शाह और एडिशनल एसपी अनूप कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।


इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी एआर अंसारी, उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद, जिला युवा कल्याण अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा, रिजवान अली, डॉ पंकज तिवारी आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed