फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Barat will be difficult, inflation spoiled the market of Sahalg

Bahraich News: मुश्किल होगी बरात, महंगाई ने बिगाड़ा सहालग का बाजार

Fri, 13 Jan 2023 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Barat will be difficult, inflation spoiled the market of Sahalg
बहराइच के किराना गली में शादी के लिए खरीददारी करतेे लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। खरमास खत्म होते ही कुछ दिनों में सहालग शुरू हो जाएगी। एक बार फिर से सड़कों पर बैंड बाजे की धुन पर नाचते-गाते लोग दिखेंगे। लेकिन शादी का सीजन इस बार अपने साथ महंगाई भी ला रहा है। खाने-पीने के स्टॉलों से लेकर उपहार और परिधानों तक सभी पर महंगाई का असर साफ दिखेगा।
विज्ञापन

तीन दिन बाद मकर संक्रांति पर सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास खत्म हो जाएगा और शुभ लग्न शुरू हाेंगे। हर ओर शादी समारोह की धूम होगी लेकिन लोगों का बजट बढ़ेगा। खाद्य सामग्री, बैंड-बाजे से लेकर साज सज्जा के सामान भी महंगे होने वाले हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों की मानें तो महंगाई के चलते इसका असर उनके व्यवसाय पर भी पड़ सकता है। मजदूरी में वृद्धि होने से इस बार इसका असर कैटरिंग से लेकर लाइटिंग तक पर दिखेगा। एक अंदाज से शादियों के खर्च में 10 से 20 प्रतिशत तक के इजाफे से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 प्रतिशत तक महंगे हुए लहंगे व दूल्हे के परिधान
साड़ियां, लहंगे-चुनरी, शेरवानी-कोट आदि पर लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अभी हो रही खरीदारी पर इसका असर साफ-तौर पर देखने को मिल रहा है और अधिकतर ग्राहक खरीदारी से कतरा रहे हैं। पवन गोयल, कपड़ा व्यापारी
वेटर के मानदेया में भी इजाफा
पूर्व के सीजन में तीन से चार सौ रुपए में कैटरिंग के लिए वेटर मिल जाते थे, लेकिन वर्तमान में वेटर 500 से 700 की मांग कर रहे हैं। इसका असर साफ तौर पर शादियों पर देखने को मिलेगा और शादी करने वाले परिवार का बजट बढ़ेगा। ठंड में लोग कई विशेष स्टाल जैसेमक्के की रोटी, सरसों का साग, दूध व पनीर के आइटम आदि की भी मांग करते हैं। ये सब भी फिलहाल महंगे हैं। हरिकेष जायसवाल, मैरिज लॉन मालिक
लाइटिंग व स्पेशल बैंड भी कम महंगे नहीं
शादियों में नाच-गाने का हमेशा जोर रहता है। वर्तमान में लोग स्पेशल बैंड व रथ से लेकर भव्य लाइटिंग की मांग कर रहे हैं। स्पेशल डीजे व सजावट के सामान मंगवाने पड़ते हैं, जिसके चलते महंगाई बढ़ी है। स्पेशल झूमर व सजावटी सामान भी कम महंगे नहीं हैं। संजय जायसवाल, टेंट कारोबारी

खाने-पीने के सामान पर भी महंगाई की मार
शादियों में पकवानों का विशेष महत्व रहता है, लेकिन इस सीजन में कई खाद्य सामान महंगे हुए हैं। आटा, चावल से लेकर सूखे मेवों पर 100 से लेकर 500 रुपए की वृद्धि हुई है। जो इस बार शादियों व अन्य समारोहों का बजट बिगाड़ सकती है। कन्हैया लाल गुप्ता, किराना कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed