{"_id":"63f50666059d8bd2bc0c7687","slug":"banned-cattle-slaughtering-gang-busted-six-arrested-bahraich-news-c-13-1-97026-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: प्रतिबंधित मवेशियों का वध करने वाले गैंग का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: प्रतिबंधित मवेशियों का वध करने वाले गैंग का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार
Tue, 21 Feb 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
मोतीपुर(बहराइच)। सोमवार की रात मुर्तिहा कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित मवेशियों का वध करने वाले गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस को उनके पास से वध के लिए ले जाए जा रहे दो बछड़े व हथियार भी बरामद किए हैं। मौके पर पुलिस को मवेशियों के अवशेष भी मिले हैं। पुलिस ने सभी छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मुर्तिहा कोतवाल शशि कुमार राणा ने बताया कि सोमवार की रात सूचना मिली कि प्रतिबंधित मवेशियों का वध करने वाला गैंग दो बछड़ों को लेकर जा रहा है। उप निरीक्षक कमलेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक गजेंद्र पांडेय, हेड कांस्टेबल विजय पटेल, आरक्षी हिमांशु सिंह, मिथिलेश कुमार, दीपक कुमार, अमित यादव व अभय यादव की टीम बनाकर मौके पर भेजा गया। जहां बेझा-अमृतपुर चक मार्ग पर छह लोग दो गोवंशों को ले जाते मिले।
पुलिस को देख आरोपियों ने भागने की कोशिश कर रहे इन लोगों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली धौरहरा के राम नगर निवासी मोहम्मद अहमद, कोतवाली मुर्तिहा के नौबना निवासी आरिफ, मैनुद्दीन, जैनुद्दीन, ग्राम बेझा निवासी महबूब और अमृतपुर निवासी सत्य नारायण उर्फ मांझी के रुप में हुई है। आरोपियों के पास से हथियार, रस्सी और बोरी बरामद हुई है। साथ ही वध के लिए ले जाए जा रहे दो प्रतिबंधित पशु भी बरामद हुए। वहीं आरोपियों की निशानदेही के आधार पर घटना करने के स्थान से मवेशियों के पैर, खुर, खाल आदि बरामद की गई है। सभी पर गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।