{"_id":"5e5405578ebc3ef3ee2aaed4","slug":"bank-personnel-demonstrated-against-wrong-policies-bahraich-news-lko510387644","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत नीतियों के खिलाफ बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत नीतियों के खिलाफ बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बहराइच में सोमवार को को-आपरेटिव बैंक परिसर में धरना-प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों ने वसूली नीति के साथ ही कर्मियों के शोषण के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जल्द से जल्द मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने आमरण अनशन करने के लिए भी बैंक अधिकारियों को पत्र सौंपा है।
कोऑपरेटिव बैंक स्टाफ एसोसिएशन और कोऑपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन की ओर से सहकारी बैंक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों को संबोधित करते हुए स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेंद्र स्वरूप ने कहा कि बैंक की ओर से गलत नीतियां लागू की जा रही हैं। बैंक कर्मचारियों के लिए वसूली के आधार पर वेतन दिए जाने का आदेश जारी किया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार की ओर से समय-समय पर की जा रही कर्जमाफी के कारण किसान रुपये नहीं दे रहा है। ऐसे में वसूली को बढ़ा पाना नामुमकिन होगा।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के मंत्री अफरोज लारी ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की समस्याओं को अगर नहीं सुना गया तो वे आमरण अनशन करने के लिए मजबूर होंगे। धरने के बाद यूनाइटेड फोरम के अध्यक्ष दिनेश कुमार, कोऑपरेटिव एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा व मंत्री वीरेंद्र मौर्या, अशोक कुमार सिंह आदि की अगुवाई में चेयरमैन घनश्याम सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।