{"_id":"670048ca3b4d9bbce5057614","slug":"bail-of-dowry-death-accused-canceled-bahraich-news-c-98-1-slko1007-120938-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दहेज हत्या के अभियुक्त की जमानत निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दहेज हत्या के अभियुक्त की जमानत निरस्त
Sat, 05 Oct 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 05 Oct 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। थाना बौंडी के जोगापुरवा गांव निवासी परमेश्वर के खिलाफ थाने की पुलिस ने जून 2021 को पत्नी के उत्पीड़न व दहेज हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को अभियुक्त के अधिवक्ता की ओर से अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी आनंद शुक्ला की कोर्ट पर जमानत याचिका प्रस्तुत की गई थी। जमानत याचिका पर जिला शासकीय अधिवक्ता ने विरोध करते हुए कोर्ट पर अपनी दलील पेश की थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अभियुक्त की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।
विज्ञापन