{"_id":"602560398ebc3ee9614de4c9","slug":"bail-canceled-from-the-high-court-still-the-former-pradhan-away-from-arrest-bahraich-news-lko564361948","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट से भी जमानत निरस्त फिर भी पूर्व प्रधान गिरफ्त से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट से भी जमानत निरस्त फिर भी पूर्व प्रधान गिरफ्त से दूर
विज्ञापन
बहराइच। भगतापुर के तत्कालीन ग्राम प्रधान ने गरीबों के लिए आए आवास के पैसे को फर्जी आधार कार्ड लगाकर निकलवा लिया था। बीडीओ ने मामले में तत्कालीन ग्राम प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिनमें से चार लोगों को जेल भेजा जा चुका है। जबकि आरोपी ग्राम प्रधान अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जनपद न्यायालय और हाईकोर्ट से जमानत याचिका निरस्त होने के बावजूद तत्कालीन ग्राम प्रधान को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विकासखंड रिसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत भगतापुर के तत्कालीन ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार वर्मा ने 2016 से 2019 तक पात्रों के लिए आए आवास के पैसे का आहरण फर्जी लोगों के दस्तावेज लगाकर कर लिया था। जिलाधिकारी ने मामले की जांच बीडीओ को सौंपी थी। मामले में धन की हेराफेरी की पुष्टि होने पर बीडीओ ने तत्कालीन ग्राम प्रधान समेत नौ लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हाल ही में हुई है।
गांव निवासी रंगीलाल वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए पत्र में कहा है कि तत्कालीन ग्राम प्रधान की जमानत याचिका जिला जज और हाईकोर्ट दोनों जगह से खारिज की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जबकि आरोपी नरेंद्र के समर्थक आए दिन उसके घर आकर मारपीट करते हैं। रंगीलाल ने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर मामले में ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी की मांग की है।