{"_id":"68d975a0dee43c321a0b3118","slug":"bahraich-wolf-carcass-found-during-search-operation-forest-department-refuses-to-make-the-body-public-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला भेड़िए का शव, वन विभाग ने सार्वजनिक करने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला भेड़िए का शव, वन विभाग ने सार्वजनिक करने से किया इंकार
Mon, 29 Sep 2025 12:08 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:08 AM IST
सार
Wolf in Bahraich: यूपी के बहराइच जिले में वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे भेड़िए के सर्च अभियान में टीम को एक नर भेड़िए का शव मिला। वन विभाग की टीम ने शव सार्वजनिक करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
मिला भेड़िया। सांकेतिक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैसरगंज रेंज के रोहितपुरवा गांव में रविवार देर शाम सर्च ऑपरेशन के दौरान वन विभाग की टीम ने एक नर भेड़िया का शव बरामद करने का दावा किया है। विभाग का कहना है कि शव झाड़ियों में क्षत-विक्षत हालत में मिला है, ऐसे में उसे सार्वजनिक रूप से दिखाया नहीं जा सकता।
करीब 20 दिनों से कैसरगंज रेंज के मंझारा तौकली, परागपुरवा, रोहितपुरवा, बहोरवा, गंदु झाला समेत 11 गांव भेड़िये के आतंक से दहशत में थे। भेड़िये ने अब तक चार मासूम बच्चों का शिकार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था, 20 से अधिक ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।
शनिवार को स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर खुद अधिकारियों को मौके पर रहकर सर्च ऑपरेशन चलाने के आदेश दिए थे। इसके बाद वन विभाग की टीमें लगातार अभियान तेज किए हुए हैं।
विज्ञापन
डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान कछार की झाड़ियों में भेड़िये का शव मिला है। शव को रेंज कार्यालय लाया गया है, तीन डॉक्टरों का पैनल उसका पोस्टमार्टम करेगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। डीएफओ ने कहा कि भेड़िये का शव काफी खराब हालत में है, इसलिए उसे दिखाना संभव नहीं है।
लगातार जारी है सर्च ऑपरेशन
डीएफओ ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में 32 टीमें लगी हैं, लगातार सर्च आपरेशन जारी है। उन्होंने कहा कि छह स्थानों पर जाल लगाया गया है। इसके अलावा चार पिंजरे भी लगे हुए हैं। वनकर्मी ग्रामीणों का सहयोग लेते हुए 24 घंटे कॉबिंग कर रहे हैं।