{"_id":"69f9a19f7370d9c0fc0b8a73","slug":"bahraich-water-tanker-runs-over-bahraich-youths-in-nepal-two-dead-one-worker-battling-for-life-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : नेपाल में बहराइच के युवकों पर चढ़ा पानी टैंकर, दो की मौत, एक श्रमिक कर रहा जिंदगी से संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : नेपाल में बहराइच के युवकों पर चढ़ा पानी टैंकर, दो की मौत, एक श्रमिक कर रहा जिंदगी से संघर्ष
Tue, 05 May 2026 01:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 05 May 2026 01:21 PM IST
सार
तीनों युवक धनगढ़ी में स्थित एक ईंट भट्ठे के पास झोपड़ी में सो रहे थे, तभी सोमवार देर रात ईंट भट्ठे का एक पानी टैंकर अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गया। टैंकर ने झोपड़ी में सो रहे तीनों भारतीयों को रौंद दिया।
विज्ञापन
दो युवकों की मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रोजगार की तलाश में नेपाल के धनगढ़ी गए जिले के तीन युवकों पर रात में सोते समय पानी का टैंकर चढ़ गया। दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक श्रमिक जिंदगी मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। यह हादसा धनगढ़ी के पास एक ईंट भट्ठे पर हुआ। मृतकों में एक किशोर शामिल है।
विज्ञापन
सुजौली के बड़खड़िया ग्राम सभा के गुप्तापुरवा निवासी अजय (20), पवन (14) और घूरे (17) रोजगार के सिलसिले में सप्ताह भर पूर्व नेपाल गए थे। बताया जा रहा है कि तीनों धनगढ़ी में स्थित एक ईंट भट्ठे के पास झोपड़ी में सो रहे थे, तभी सोमवार देर रात ईंट भट्ठे का एक पानी टैंकर अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गया। टैंकर ने झोपड़ी में सो रहे तीनों भारतीयों को रौंद दिया। जिससे अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घूरे अभी भी धनगढ़ी के अस्पताल में जिंदगी मौत के बीच जूझ रहा है।
विज्ञापन
घटना के बाद नेपाल पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया। घायल घूरे का इलाज चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
लेखपाल अरुण कुमार ने बताया कि मौके का मुआयना कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। एसडीएम राम दयाल ने बताया कि नेपाल प्रशासन से संपर्क साधा गया है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।