{"_id":"2590a4903d3581887066d824e1d873a0","slug":"bahraich-students-won-the-races-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय खेलकूद में दूसरे दिन बहराइच का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय खेलकूद में दूसरे दिन बहराइच का दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पुलिस लाइन मैदान में चल रही बेसिक शिक्षा विभाग की मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में गुरुवार को बहराइच का दबदबा रहा।
लंबी कूद, दौड़ व खो-खो समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में बहराइच के छात्रों की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन भी किया।
बेसिक शिक्षा विभाग की मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता पुलिस लाइन मैदान में चल रही है। दूसरे दिन की प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 10 बजे बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह ने छात्र-छात्राओं को उद्बोधित कर किया।
इसके बाद पूर्व माध्यमिक स्तरीय बालिका वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता हुई। इसमें बहराइच की मुस्कान प्रथम व श्रावस्ती की संगीता द्वितीय स्थान पर रहीं।
200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बहराइच की संजना तिवारी अव्वल रही जबकि अंजनी वाल्मीकि को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी स्तर के खो-खो प्रतियोगिता में श्रावस्ती की टीम अव्वल रही जबकि बलरामपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
वहीं प्राथमिक स्तर की बालिका संवर्ग प्रतियोगिता में 200 मीटर की दौड़ में गोंडा की आरती पाल प्रथम रहीं जबकि बहराइच की आरती द्वितीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बहराइच की रुखसार प्रथम व आरती द्वितीय रहीं। पूर्व माध्यमिक स्तर बालक संवर्ग में 400 मीटर दौड़ में बहराइच के जुबेर अली प्रथम, श्रावस्ती के ऋषभ गुप्ता द्वितीय रहे।
600 मीटर दौड़ में बहराइच के गणेश प्रथम, श्रावस्ती के सूर्य नारायण द्वितीय स्थान पर रहे जबकि लंबी कूद में बहराइच के अवधेश ने बाजी मारी।
वहीं सूर्य नारायण को द्वितीय स्थान मिला। खो-खो प्रतियोगिता में बहराइच की टीम बेहतर प्रदर्शन कर अव्वल रही जबकि बलरामपुर की टीम को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
ऊंची कूद में गोंडा के हितेश गुप्ता प्रथम और श्रावस्ती के सूर्य नारायण दूसरे स्थान पर रहे। 600 मीटर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालिका वर्ग में बहराइच की संजना तिवारी प्रथम व अर्चना द्वितीय स्थान पर रहे।
खो-खो प्राथमिक बालक वर्ग में भी बहराइच प्रथम स्थान पर रहा जबकि श्रावस्ती की टीम को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक वीरेंद्र पाल सिंह, स्काउट शिक्षक रामूलाल, शरतचंद्र राय, राजेश कुमार, रेखा अग्रवाल, समर फिरदौस, अनीता कनौजिया, श्वेता, इशरत जहां व अभिषेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।