फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich News: Two roadways buses collided, 25 passengers injured, condition of three critical

Bahraich News : रोडवेज की दो बसे भिड़ी, 25 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

Tue, 28 Feb 2023 05:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 28 Feb 2023 05:32 PM IST
सार

डॉक्टरों ने अतुल सिंह, नारायण दास मिश्रा, नईम अहमद की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। सीएचसी अधीक्षक निखिल सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज किया गया है। तीन की हालत गम्भीर थी,जिन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Bahraich News: Two roadways buses collided, 25 passengers injured, condition of three critical
रोडवेज की क्षतिग्रस्त्त बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरवल रोड थाना क्षेत्र में रिठौढा मोड़ के पास मंगलवार दोपहर तेज बलरामपुर से लखनऊ और लखनऊ से गोण्डा जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बसों के परखच्चे उड़ गए। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने बच्चा राम मौर्य (65) बलरामपुर, इकबाल अहमद (62) बलरामपुर ,विनोद कुमार यादव (38) बलरामपुर, सुरेश मौर्य (37) बहराइच, अतुल सिंह (28) परसपुर गोंडा, नारायण दास मिश्रा (32) परसपुर गोंडा, मधु (40) गोलागंज लखनऊ ,अमर सिंह(35) तिवारी पुरवा गोंडा ,मिस्बा (6) बलरामपुर ,रईसा (50) बलरामपुर, फरजाना (16) बलरामपुर, प्रेमचंद शर्मा (59) बलरामपुर, नईम मोहम्मद (55) बलरामपुर, पुष्पा देवी (45) चूड़ी मार्केट बलरामपुर, विक्की (18),सकील अहमद (40) जरवल बहराइच, छेदाना (60) जरवल बहराइच समेत दो दर्जन घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इलाज के बाद डॉक्टरों ने अतुल सिंह, नारायण दास मिश्रा, नईम अहमद की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। सीएचसी अधीक्षक निखिल सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज किया गया है। तीन की हालत गम्भीर थी,जिन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed