फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: Married woman dies after injection by quack; probe launched.

Bahraich: झोलाछाप के इंजेक्शन से विवाहिता की मौत, जांच शुरू, हालत बिगड़ते ही डॉक्टर ने खड़े किए हाथ

Thu, 11 Jun 2026 07:38 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 11 Jun 2026 07:38 PM IST
सार

चिकित्सक ने बेहतर उपचार और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ का भरोसा देकर इंजेक्शन लगाने की सलाह दी। इंजेक्शन लगाने के कुछ ही समय बाद संजनी की हालत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गईं। झोलाछाप ने भी इलाज से हाथ खड़े कर लिए। 
 

विज्ञापन
Bahraich: Married woman dies after injection by quack; probe launched.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच की कोतवाली देहात के रायपुर राजा निवासी एक विवाहिता अपने मायके, थाना रानीपुर के कुट्टी गांव आई हुई थीं। बुधवार रात तबीयत खराब होने पर परिजन उसे एक झोलाछाप के पास ले गए। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रायपुर राजा निवासी संजनी पाठक (23) कुछ दिनों से अपने मायके कुट्टी गांव में रह रही थीं। बुधवार रात उन्हें बुखार, दर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें होने लगीं। इस पर परिजन उन्हें रानीपुर बाजार स्थित एक झोलाछाप के क्लीनिक पर ले गए।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, चिकित्सक ने बेहतर उपचार और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ का भरोसा देकर इंजेक्शन लगाने की सलाह दी। इंजेक्शन लगाने के कुछ ही समय बाद संजनी की हालत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गईं। झोलाछाप ने भी इलाज से हाथ खड़े कर लिए। घबराए परिजन तत्काल महिला को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत्यु की सूचना के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर जाने लगे। इस दौरान अस्पताल चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने उन्हें रोक लिया। कुछ समय तक वहां गहमागहमी की स्थिति बनी रही। बाद में परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हो गए, इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


सीएमओ बोले, जांच कर होगी कार्रवाई
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा ने कहा कि जिले में झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है तथा कई मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी मिलने पर जांच कराकर दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed