फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: Man-eating wolf attacks child sleeping on terrace, referred to medical college in critical condition

बहराइच: आदमखोर भेड़िए ने छत पर सो रहे बच्चे पर किया हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

Mon, 16 Sep 2024 09:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 16 Sep 2024 09:19 AM IST
सार

Wolf in UP: यूपी के बहराइच जिले में आदमखोर भेड़िए का कहर जारी है। रविवार की रात छत पर लेटे एक किशोर पर भेड़िए ने हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Bahraich: Man-eating wolf attacks child sleeping on terrace, referred to medical college in critical condition
भेड़िए ने किया हमला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महसी तहसील क्षेत्र में भेड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की रात परिजनों के साथ छत पर लेटे पिपरी मोहन निवासी अरमान अली(13) पर भेड़िया ने हमला कर दिया। अरमान की चीख सुन परिजन उठे और शोर मचाया तो भेड़िया भाग गया। रात लगभग 2.50 बजे हुए हमले से परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में किशोर को इलाज के लिए सीएचसी महसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया। हमले के बाद से लोगों में दहशत है।

विज्ञापन


कल ही मुख्यमंत्री ने किया था दौरा 
 भेड़ियों की दहशत में जी रहे 55 गांवों के लोगों में विश्वास जगाने के लिए रविवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महसी तहसील पहुंचे। प्रभावित क्षेत्र का हेलीकॉप्टर से सर्वेक्षण किया और फिर सिसैया चूड़ामणि गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भेड़ियों के हमले में जान गंवाने वालों के परिजनों से मुलाकात की। मृतक अंजली की छोटी बहन को गोद में उठाया। चॉकलेट खिलायी और दुलारकर बड़ों को ढांढ़स बंधाया। सीएम ने हमले में घायल हरियाली को पुचकारा तो वह खिलखिला उठी।
विज्ञापन


आठ जनहानि हुई, 25 किलोमीटर में फैला आतंक
मुख्यमंत्री ने कहा कि 20-25 किलोमीटर के दायरे में भेड़िये का आतंक फैला हुआ है। यही नहीं, भेड़िये गांव बदल-बदलकर हमले कर रहे हैं। दो महीने में आठ जनहानि हुई है और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अब तक पांच भेड़ियों को रेस्क्यू किया गया है। एक अब भी पकड़ से बाहर है। जंगली जानवरों की दृष्टि से जो क्षेत्र संवेदनशील है, वहां टीमें कांबिंग कर रही हैं। बारिश होने के चलते हिंसक वन्यजीव ग्रामीण क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं, ताकि इन्हें आसान शिकार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


165 टीमें, चार थर्मल ड्रोन समेत विशेषज्ञ तैनात
मुख्यमंत्री ने कहा कि भेड़ियों से मुक्ति के लिए वन विभाग की 165 सदस्यीय टीम, चार थर्मल ड्रोन, ट्रैप कैमरे व विशेषज्ञ लगाए गए हैं। पूरी टीम मुस्तैद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed