{"_id":"665ea26d62914c631d09c011","slug":"bahraich-lok-sabha-election-2024-results-bjp-candidate-dr-anand-kumar-gond-vs-sp-candidate-ramesh-gautam-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच लोकसभा सीट: भाजपा प्रत्याशी आनंद गोंड ने सपा प्रत्याशी रमेश गौतम को 64121 मतों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच लोकसभा सीट: भाजपा प्रत्याशी आनंद गोंड ने सपा प्रत्याशी रमेश गौतम को 64121 मतों से हराया
Tue, 04 Jun 2024 07:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 04 Jun 2024 07:50 PM IST
सार
बहराइच लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आनंद गोंड ने सपा प्रत्याशी रमेश गौतम को 4 लाख 54 हजार 454 मतों से पराजित कर दिया। उन्हें 5 लाख 18 हजार 875 मत मिले।
विज्ञापन
बहराइच में भाजपा प्रत्याशी डॉ. आनंद कुमार गोंड, सपा प्रत्याशी रमेश गौतम और बसपा प्रत्याशी डॉ. बृजेश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के नवीन गल्ला मंडी में संपन्न हुई मतगणना में भाजपा ने बहराइच लोकसभा सीट पर जीत की हैट्रिक लगाई। भाजपा प्रत्याशी डॉ आनंद कुमार गोंड ने गठबंधन समर्थित सपा प्रत्याशी रमेश गौतम को 64121 मतों से शिकस्त दी। हालांकि शुरुआती चरणों में दोनो प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और पहले चरण में सपा ने 1867 मतों की बढ़त बनाई। भाजपा प्रत्याशी की जीत की सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर गोले-पटाखें दागे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
बहराइच लोकसभा सीट के लिए बीते 13 मई को संपन्न हुए मतदान के बाद 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया था। जो मंगलवार की सुबह खुला। भारी उत्सुकता के बीच शुरु हुई मतगणना के पहले चरण में सपा प्रत्याशी रमेश गौतम ने 1867 मतों की बढ़त बनाई तो सपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन इसके बाद भाजपा प्रत्याशी आनंद गोंड ने तगड़ा पलटवार किया और दूसरे राउंड में सपा प्रत्याशी से 9484 मत अधिक हासिल किए।
विज्ञापन
इसके बाद आनंद गोंड लगातार तीसरे, चौथे व पांचवे चरण में सपा प्रत्याशी को मात दी। पांचवे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी ने 18,011 मतों की बड़ी बढ़त ले ली। हालांकि इसके बाद सपा प्रत्याशी रमेश गौतम ने भी पलटवार किया और लगातार छठवां, सातवां, आठवां, नौवां और दसवा राउंड जीता। लेकिन जीत का आंकड़ा कम होने से वह भाजपा प्रत्याशी को पछाड़ न सके। दसवें राउंड के बाद भाजपा की बढ़त घट कर 10422 रह गई। ग्यारहवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने फिर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
इसके बाद एक बार फिर सपा का जादू चला और सपा प्रत्याशी रमेश गौतम ने लगातार 12 वां, 13 वां व 14 वां राउंड अपने नाम किया। यही नहीं भाजपा प्रत्याशी को पछाड़ते हुए 3438 मतों की लीड ले ली। जिससे एक बार फिर सपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई लेकिन अगले ही राउंड में भाजपा ने एक बार फिर पलटवार किया और 15 वां राउंड 2848 मतों से जीत कर सपा की बढ़त को कम किया। वहीं 16 वें राउंड में बार फिर 5275 मतों से जीत दर्ज कर सपा प्रत्याशी को फिर पीछे छोड़ दिया।
16 वें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी ने 17 वें राउंड में 5640 व 18 वें राउंड में 6501 मतों से जीत दर्ज की और सपा प्रत्याशी से 17153 मतों की बढ़त बना ली। जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी आनंद गोंड ने पलट कर पीछे नहीं देखा और सपा प्रत्याशी रमेश गौतम को 64121 मतों से पटखनी दे दी। भाजपा प्रत्याशी आनंद गोंड को जहां 518575 तो वहीं रमेश गौतम को 454454 मत मिले।