फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: Leopard injures three people in the village, hides in a house

Bahraich: गांव में तीन लोगों को घायल कर तेंदुआ घर में छिपा, तीन घंटे बाद किया टैंकुलाइज, दहशत में रहे लोग

Sun, 24 May 2026 04:00 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 24 May 2026 04:00 PM IST
सार

सुबह करीब पांच बजे कुछ लोग भोर में घरों में सो रहे थे। वहीं, कुछ लोग बिस्तर छोड़कर दिनचर्या के कार्यों में व्यस्त थे तभी तेंदुए ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया और एक घर में छिप गया।

विज्ञापन
Bahraich: Leopard injures three people in the village, hides in a house
तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर ले जाया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रविवार की सुबह जोगिनिया ग्राम पंचायत के मजरा मौजीपुरवा में पहुंचे एक तेंदुए ने ताबड़तोड़ हमला कर तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया। सुबह करीब पांच बजे हुए इस हमले से गांव दहल उठा। चीख-पुकार और भगदड़ के बीच लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। ग्रामीणों के शोर से घबराया तेंदुआ भागकर एक खाली मकान में जा घुसा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। वन विभाग ने गांव को सुरक्षा घेरे में लेकर करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ लिया।

विज्ञापन


चकिया वन रेंज से सटे मौजीपुरवा गांव के कुछ लोग भोर में घरों में सो रहे थे। वहीं, कुछ लोग बिस्तर छोड़कर दिनचर्या के कार्यों में व्यस्त थे तभी पांच बजे के आसपास पहुंचे तेंदुए ने नसीम (50), जुबेर (30) और फजलुर्रहमान (55) पर हमला कर उन्हें नोंचकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ पास के एक मकान में घुसकर छिप गया। संयोगवश जिस मकान में तेंदुआ घुसा उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभागीय वनाधिकारी सुंदरेशा स्वयं मौके पर पहुंचे। उनके निर्देशन में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के पशु चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार की टीम ने ट्रैंकुलाइजेशन ऑपरेशन सुबह 10 बजे के आसपास शुरू किया। लंबी मशक्कत के बाद तेंदुए को ट्रैकुलाइज कर सुरक्षित जाल में कैद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ ने बताया कि पकड़ा गया वन्यजीव करीब डेढ़ वर्ष का मादा तेंदुआ है। चिकित्सकीय परीक्षण में स्वस्थ मिलने के बाद उसे बहराइच वन प्रभाग के घने जंगल में फिर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed