Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich Gladiators beat Hunters by seven runs

Bahraich News: बहराइच ग्लेडिएटर ने सात रन से हंटर्स को हराया

Sat, 10 Jan 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 10 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bahraich Gladiators beat Hunters by seven runs
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को टूर्नामेंट में बैटिंग करता ​खिलाड़ी।    -संवाद
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वर्गीय कुशमेंद्र सिंह राणा की स्मृति में आयोजित ग्लैमर टाइप प्रीमियर लीग का मुकाबला शुक्रवार को बेहद रोमांचक रहा। बहराइच ग्लेडिएटर ने बहराइच हंटर्स को सात रनों से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


ग्लेडिएटर के कप्तान दिव्यांश सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 22 ओवरों में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। आर्यन क्षितिज ने महज 38 गेंदों में 68 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि वैभव सूरज ने 44 रन जोड़े। हंटर्स के कृष्णा सिंह और करन देव ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहराइच हंटर्स की ओर से तुषार सोनी ने 56 गेंदों में नाबाद 86 रनों की पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग न मिलने के कारण टीम 6 विकेट पर 171 रन ही बना सकी। शानदार प्रदर्शन के लिए आर्यन क्षितिज को मैन ऑफ द मैच, तुषार सोनी को बेस्ट स्ट्राइकर और करन देव को इमर्जिंग प्लेयर चुना गया। अंपायरिंग आतिफ खान व अखिल अहमद ने और कमेंट्री आदिल जमीर ने सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed