{"_id":"58e679294f1c1b82575b578b","slug":"bahraich-electricity-will-remain-today-for-six-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज छह घंटे गुल रहेगी बहराइच की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज छह घंटे गुल रहेगी बहराइच की बिजली
अमर उजाला/बहराइच
Updated Thu, 06 Apr 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
बहराइच-गोंडा के मध्य विद्युत लाइन की मरम्मत का कार्य शुक्रवार को किया जाएगा। इसके चलते जिले की बिजली छह घंटे गुल रहेगी। ऐसे में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लोगों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ सकता है। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से जिले की 36 लाख आबादी प्रभावित होगी।
अधिशासी अभियंता विद्युत आरिफ अहमद ने बताया कि 220 केवी विद्युत उपकेंद्र गोंडा में बहराइच परिक्षेत्र समेत अन्य विद्युत लाइनों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सात अप्रैल को सुबह नौ से दोपहर बाद तीन बजे तक विद्युत सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान 132 केवी गोंडा-बहराइच लाइन का पूरी तरह शट डाउन रहेगा।
ऐसे में जिले में स्थापित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सिविल लाइन, घंटाघर, अस्पताल चौराहा, बशीरगंज, गुल्लाबीर, डीजल पावर हाउस, कल्पीपारा, परसौरा, बक्शीपुरा, नानपारा, बंजारन टांडा, मोतीपुर, सहाबा, रिसिया, मटेरा, नवाबगंज, कटलिया चौराहा, बेहड़ा, महसी, नेवादा मोड़, पयागपुर, खुटेहना चौराहा, विशेश्वरगंज, रंजीतपुर एवं चिरैया टांड उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
विज्ञापन
एक्सईएन ने कहा कि कटौती के दौरान सभी को पेयजल आदि की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करनी होगी। उन्हाेंने कहा कि भीषण गर्मी में विद्युत लाइनों में फाल्ट की समस्या न हो, इसके लिए मरम्मत की शुरुआत की गई है।