फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: Clash and scuffle between SP and BJP workers at an election event; PAC deployed.

बहराइच : चुनावी कार्यक्रम में सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, धक्का-मुक्की, पीएसी तैनात

Fri, 02 Oct 2026 03:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 02 Oct 2026 03:11 PM IST
सार

एक निजी चैनल की टीम आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र के लोगों से उनकी राय जानने के लिए कार्यक्रम कर रही थी। इसी दौरान किसी मुद्दे को लेकर सपा और भाजपा समर्थकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए।

विज्ञापन
Bahraich: Clash and scuffle between SP and BJP workers at an election event; PAC deployed.
मौके पर पुलिसकर्मी तैनात। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के महसी विधानसभा क्षेत्र में जनता का चुनावी मूड जानने पहुंची निजी चैनल की टीम के कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार दोपहर सपा और भाजपा समर्थकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनके बीच खींचतान व धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हंगामे से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई।

विज्ञापन


मामला हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा चौराहे का है। एक निजी चैनल की टीम आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र के लोगों से उनकी राय जानने के लिए कार्यक्रम कर रही थी। इसी दौरान किसी मुद्दे को लेकर सपा और भाजपा समर्थकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान धक्का-मुक्की और खींचतान होने लगी।
विज्ञापन


हंगामा बढ़ने पर कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों ने दोनों पक्षों के बीच पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि फोर्स तैनात है, पुलिस मामले की जानकारी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed