फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich-Banaras Express did not run even after six months

Bahraich News: छह महीने बाद भी नहीं चली बहराइच-बनारस एक्सप्रेस

Wed, 07 Jun 2023 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 07 Jun 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Bahraich-Banaras Express did not run even after six months
बहराइच। रेलवे ने एक बार फिर ट्रेन यात्रियों को तगड़ा झटका दिया है। एक महीने के लिए फिर बहराइच-बनारस ट्रेन को निरस्त कर दिया गया जिससे यात्रियों को निराशा हाथ लगी है। छह माह बाद भी ट्रेन न चलने की वजह से अयोध्या व काशी को जाने वाले श्रद्घालुओं को फिर परेशान होना पड़ेगा। बहराइच-बनारस इंटरसिटी ट्रेन नंबर 14214 अगस्त 2022 को चलाई गई थी। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिली थी। दो तीन महीने चलने के बाद इसका संचालन 31 मार्च तक बंद कर दिया गया। अब एक बार फिर 28 जून तक इस ट्रेन को रद्द किया गया है। जिले के यात्री इस ट्रेन से अयोध्या व बनारस तक सफर कर धार्मिक स्थलों के भ्रमण करते थे।
विज्ञापन

ट्रेन रद्द होने की वजह से दैनिक रेलयात्रियों व श्रद्घालुओं को तगड़ा झटका लगा है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन न चलने से डग्गामार वाहन चालक यात्रियों से निर्धारित किराए की जगह ज्यादा किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों को बढ़ावा
काफी दिनों से आस लगाए बैठे थे कि एक मार्च से बनारस एक्सप्रेस चलने से यात्रा सुगम हो जाएगी। लेकिन रेलवे बार-बार ट्रेनों को रद्द कर डग्गामार वाहनों को बढ़ावा दे रहा है। -विश्वामित्र बाजपेई, ब्राह्मणीपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व की हानि हो रही
इंटरसिटी ट्रेन के न चलने से यात्रियों को अधिक खर्च तो उठाना ही पड़ रहा है, रेलवे को राजस्व की हानि भी हो रही है। इस ओर विभाग को ध्यान देना चाहिए। - अमन सोनी, ब्राह्मणीपुरा
प्राइवेट वाहनों में सुरक्षा नहीं होती
फोटो- 10 डग्गामार बस संचालक अपनी मोटी कमाई के लिए मध्यमवर्गीय यात्रियों को बसों व छोटे वाहनों में भूसे की तरह भरते हैं। न तो इनके पास कोई परमिट होता है और न ही सुरक्षा के कोई मानक होते हैं। -हर्षित मिश्रा, ब्राहमणीपुरा

यात्रियों का शोषण कर रहे डग्गामार वाहन
ट्रेन की यात्रा काफी सुगम होती है। वे काफी दिनों से आए लगाए बैठे थे कि 29 मई के बाद ट्रेन चलेगी। लेकिन रेलवे बार-बार ट्रेन रद्द कर रहा है जिससे डग्गामार वाहन संचालक यात्रियों का शोषण कर रहे हैं। -विशाल सिंह, ब्राह्मणीपुरा
बहराइच-बनारस एक्सप्रेस का संचालन 28 जून तक के लिए फिर रद्द किया गया है। इसका कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।
- राघवेंद्र प्रताप सिंह चौहान, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed