फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

Bahraich News: समरसता का संदेश देती है मकर संक्रांति

Sun, 15 Jan 2023 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। मकर संक्रांति के अवसर पर शनिवार को कई स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। लोगों ने सुुख-समृद्धि की कामना की। कुछ जगह जरुरतमंदों को कंबल भी बांटे गए।
विज्ञापन

फखरपुर क्षेत्र के चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज परिसर में हिंदू युवा वाहिनी की ओर से खिचड़ी भोज व कंबल वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला संघ चालक कृष्णानंद शुक्ल व विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा रहे। सामूहिक खिचड़ी भोज के बाद लगभग पांच सौ गरीबों व निराश्रितों को कंबल भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संघ चालक कृष्णानंद ने कहा कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य गरीबों व वंचितों की मदद करना है। इस अवसर पर इंद्रबहादुुर सिंह, सुभाष दीक्षित, मुकेश पाठक, संजय गुप्ता, मोहन अवस्थी, कमलेेश वर्मा आदि मौजूद रहे। विकास खंड महसी के खैरीघाट क्षेत्र स्थित मां गायत्री भानुमती देवी शिक्षण संस्थान में भी आरएसएस की श्रीराम शाखा की ओर से सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रचारक दीनानाथ व मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह मौजूद रहे। जिला प्रचारक दीनानाथ ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक एकता का संदेेश देता है। विद्यालय के शिक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति भगवान सूर्य की वंदना का पर्व है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।

हुजूरपुर के बाबू सुंदर सिंह महाविद्यालय में भी खिचड़ी भोज व कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई गांवों से आए लोगों को खिचड़ी भोज कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैसरगंज सांसद के प्रतिनिधि सुुनील सिंह ने किया। उन्होंने सभी लोगों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह, महेंद्र पाठक, चंद्रशेखर सिंह, पवन कुमार सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed