फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

Bahraich News: खसरे से पीड़ित मासूम की मौत, कई लोग चपेट में

Tue, 03 Jan 2023 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। एक महीने से खसरे का प्रकोप जारी है। सोमवार की देर शाम खसरे से पीड़ित एक मासूम की मौत हो गई है। इसके बाद भी स्वास्थ्य महकमा गंभीर नहीं हो रहा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की ओर से कई बार इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक को अवगत कराया जा चुुका है। इसके बाद भी स्वास्थ्य टीमें क्षेत्र में नहीं जा रही हैं, न ही पीड़ितों को खसरे के प्रकोप से बचाने के लिए दवाएं ही उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के इस रवैये से ग्रामीणों में काफी रोष नजर आ रहा है। वहीं खसरे सेे पीड़ित कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिले में बीते एक माह से खसरे का प्रकोप बना हुआ है। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में खसरे से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेेत्रों में भी काफी संख्या में लोग खसरे से पीड़ित हैं। सर्वाधिक प्रकोप तहसील महसी मेें नजर आ रहा है। विकास खंड तेजवापुुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चेतरा में बीते एक माह से खसरे का प्रकोप फैला हुुआ है। इसकी चपेेट में काफी लोग आ चुुके हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में भी लगभग दो दर्जन लोग खसरे से पीड़ित हैं। हालात ये हैं कि बीते 12 दिन से खसरे से पीड़ित पांच वर्षीय मासूम कंचन पुत्री जाकिर को उचित इलाज न मिलने के कारण सोमवार की शाम परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में भी गांव निवासी अन्नू (6), आद्यांश (1), शिवम (10), अल फिजां (5), समीर (8), आदित्य, शिवानी, अभय समेत लगभग दो दर्जन से अधिक लोग खसरे से पीड़ित हैं। इसकी सूूचना स्वास्थ्य विभाग को देने के बाद भी अभी तक कोई स्वास्थ्य टीम गांव नहीं पहुुंची है न ही खसरे की रोकथाम के कोई उपाय किए जा रहे हैं।
यहां स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले नौनिहाल भी खसरे की चपेट में आ चुके हैं। लेकिन सीएचसी अधीक्षक सूचना मिलने के बाद कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। ग्राम प्रधान अनिल सिंह ने बताया कि सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से रोगियों को सेेवाएं मुहैया नहीं कराई जा रही हैं। मंगलवार को भी सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री से इस संबंध में बात करनेे के लिए फोन मिलाया गया तो उन्होंने एक बैठक में व्यस्त होने की बात कहते हुए फोन काट दिया।
नियमित टीकाकरण न होना भी बनी वजह
स्वास्थ्य विभाग की ओर सेे चलाया जाने वाला टीकाकरण कार्यक्रम भी कोरोना संक्रमण के चलते बेपटरी हो गया। लगभग ढाई वर्ष तक बच्चों को विभिन्न बीमारियों सेे बचाव के लिए होने वाला टीकाकरण कार्य ठप पड़ा था। कोविड संक्रमण कम होने के बाद बीते वर्ष अगस्त माह से टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद भी अभी तक टीकाकरण व्यवस्था चाक चौबंद नहीं हो सकी।

नौ जनवरी से शुुरू होगा विशेेष अभियान
नौनिहालों को खसरे समेत अन्य बीमारियों से बचानेे के लिए जिले में आगामी नौ जनवरी सेे विशेेष टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत सभी विकास खंडों में आशा, एएनएम समेत सभी चिकित्सा कर्मियों से टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान कर उनका टीकाकरण कराया जाएगा। शीघ्र ही जिलेे में टीकाकरण अभियान को गति मिलेगी।
डॉ. एसके सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed