फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

Bahraich News: ठिठुरते हुए विद्यालय जाने को मजबूर नौनिहाल

Sat, 10 Dec 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग एक लाख से अधिक नौनिहाल ठंड से कंपकंपाते हुए विद्यालय की ओर रवाना हो रहे हैं। इन छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में अभी तक डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) योजना के तहत यूनिफॉर्म, स्वेटर व जूते-मोजे खरीदने के लिए धनराशि नहीं भेजी गई है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावक भी मायूस नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

तराई में पारा दिनोंदिन लुढ़क रहा है। सुबह व शाम लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। ऐसे मौसम में भी जिले में स्थित परिषदीय विद्यालयों क छात्र-छात्राओं को बिना स्वेटर व जूते मोजे के विद्यालय की ओर रवाना होना पड़ रहा है। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से कुल 2803 विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इनमें पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या छह लाख से अधिक है। शासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों को यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, स्वेटर, जूते मोजे व स्टेशनरी की खरीद के लिए प्रति छात्र 1200 सौ रुपये की धनराशि प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

अभी लगभग एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जिनके अभिभावकों के खाते में यह धनराशि नहीं भेजी गई है। इसका प्रमुख कारण अभिभावकों अथवा छात्र-छात्राओं के आधार में गड़बड़ी व बैंक खाते के संचालन में आ रही तकनीकी कमी बताई जा रही है। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत अधिकांश छात्र-छात्राओं के माता पिता आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हैं। ऐसे में वह अपने पाल्यों के लिए यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूते मोजे व अन्य आवश्यक सामग्री की खरीद नहीं कर पा रहे। मजबूरी में बच्चों को सुबह ठंड के बीच विद्यालयों की ओर रवाना होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड न होने व बैंक खाते में दिक्कत के चलते कुछ अभिभावकों के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है। प्रपत्र दुरुस्त कराकर डेटा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। जल्द ही सबको लाभ दिलाया जाएगा जिससे स्वेटर व जूते-मोजे खरीदे जा सकें।
- वीरेंद्र नाथ द्विवेदी, प्रभारी बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed