{"_id":"6394c4fe57837a03754dd662","slug":"bahraich-bahraich-news-lko661231316","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चार थानाध्यक्षों व पांच चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चार थानाध्यक्षों व पांच चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले
विज्ञापन
बहराइच। एसपी प्रशांत वर्मा ने शुक्रवार की रात कई वर्षों से एक ही थाने पर जमे चार थानाध्यक्षों व पांच चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। साइबर सेल में तैनात हेमंत कुमार को नानपारा कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रिसिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव को साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी की ओर से देर रात हुई कार्रवाई से थानाध्यक्षों में हड़कंप का माहौल है।
एसपी प्रशांत वर्मा के चार्ज लेने के बाद से ही थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव की अटकलें तेज हो गईं थीं। जिन पर शुक्रवार की रात मुहर लग गई और चार थानाध्यक्षों समेत 10 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ। नानपारा कोतवाल रहे शमशेर बहादुर सिंह को रिसिया थाने की कमान सौंपी गई है। लंबे समय से दरगाह थाने में तैनात रहे मनोज कुमार को मटेरा थाने की कमान सौंपी गयी है। वहीं मटेरा थानाध्यक्ष रामदवन मौर्य को दरगाह थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा टिकोरामोड़ चौकी प्रभारी अमित प्रकाश को गंभीरवा चौकी, गंभीरवा चौकी प्रभारी अमितेन्द्र सिंह को टिकोरा मोड़, बक्शीपुरा चौकी प्रभारी असलम खान को भग्गड़वा चौकी, भग्गड़वा चौकी प्रभारी नेपाल सिंह को बक्शीपुरा चौकी और सीतापुर गांव चौकी प्रभारी विजय चौधरी को बाबागंज चौकी प्रभारी बनाया गया है।