{"_id":"6394c4fda1af8d0ae46c4e65","slug":"bahraich-bahraich-news-lko661230892","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 43 आपत्तियों का निस्तारण, कोई बदलाव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 43 आपत्तियों का निस्तारण, कोई बदलाव नहीं
विज्ञापन
बहराइच। निकाय चुनाव में वार्ड आरक्षण के खिलाफ दर्ज आपत्तियों की सुनवाई शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के वार्डों की जारी आरक्षण सूची को लेकर दर्ज हुई 43 आपत्तियों को सुना गया। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने गुणदोष के आधार पर सभी आपत्तियों को निस्तारित किया। इस दौरान वार्ड आरक्षण के लिए जारी अनंतिम सूची को ही बिना किसी बदलाव के ही वार्ड आरक्षण की अंतिम सूची के बतौर जारी कर दिया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में एडीएम मनोज के साथ ही सभी एसडीएम व नगर पालिका परिषद (नपाप) व नगर पंचायतों (नपं) के अधिशासी अधिकारी भी उपस्थित रहे। गठित कमेटी ने ही नगर निकाय चुनाव में जिले की दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के वार्ड आरक्षण को लेकर दर्ज की गई 43 आपत्तियां को सुना। इसमें सबसे 17 आपत्ति सदर नगर पालिका परिषद में आई। इसमें अधिकांश ने वार्ड आरक्षण के निर्धारण में पूरी तरह भेदभाव का आरोप लगाते हुए मतदाताओं की जातिगत संख्या को पूरी तरह नजरअंदाज किए जाने का आरोप भी लगाया। डीएम ने सभी की आपत्तियों को सुनने के बाद सीट आरक्षण से जुड़े मानकों के बारे में जानकारी देते हुए उनकी आपत्तियों को गुण दोष के आधार पर निरस्त कर दिया।
सबसे ज्यादा आपत्तियां नगर पालिका बहराइच से
नपाप/नपं आपत्ति
नपाप बहराइच 17
नपाप नानपारा 09
नपं रिसिया 07
नपं जरवल 04
नपं पयागपुर 02
नपं कैसरगंज 02
नपं रपईडीहा 01
नपं मिहींपुरवा 01