फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

घाघरा की लहरों ने तेज की कटान

Thu, 27 Oct 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
bahraich
कैसरगंज/फखरपुर(बहराइच)। कैसरगंज तहसील की ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के मजरा ग्यारह सौ रेती में घाघरा की लहरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण घर-गृहस्थी का सामान समेट कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। संपर्क मार्ग व स्कूल भी नदी के मुहाने पर आ गया है।
विज्ञापन

गांव में बने प्राथमिक व जूनियर स्कूल को भी निगलने के लिए घाघरा की लहरें बेताब हैं। इससे बच्चों का भविष्य भी कटान की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। ग्रामीण पेड़ की डाल आदि काटकर कटान रोकने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, अब तक नदी में एक दर्जन से अधिक घर व लगभग डेढ़ सौ बीघा जमीन समाहित हो चुकी है। ग्रामीण कृष्ण मुरारी ने बताया कि पेड़ों को काटकर कटान रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन नाकाम रहे। ग्रामीण हरीश, रामेश्वर, कृष्ण मुरारी, कैलाश, विशाल, रेवती आदि ने बताया कि उनके खेत कटान में समाहित हो चुके हैं। एसडीएम महेश कुमार कैथल ने बताया कि नायब तहसीलदार विजय कुमार मिश्रा को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। वह खुद कटान पर नजर बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed