फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

जल्द ही पूरा होगा इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का कार्य

Thu, 27 Oct 2022 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच । भारत-नेपाल के बीच द्विपक्षीय व्यापार प्रबंधन को बढ़ावा देने के बार्डर पर निर्मित हो रहे इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का कार्य जल्द ही पूरा होगा। आईसीपी में संचालित निर्माण कार्य को अंतिम स्वरूप देते हुए इसके रंग रोगन, बिजली वायरिंग, वाटर सप्लाई व खिड़की दरवाजा आदि बनाने का कार्य चल रहा है। 24 घंटे बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पूरे आईसीपी परिसर को सोलर प्लांट व जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था युक्त बनाया जा रहा है। दीपावली के बाद अब प्रशासन इसका उद्घाटन पीएम मोदी की मौजूदगी में कराने की तैयारियों में जुटा है। उद्घाटन के बाद पूरी आईसीपी को संचालन के लिए सशस्त्र सीमा बल के हैंडओवर किया जाएगा।
विज्ञापन

रूपईडीहा कस्बे के समीप भारत व नेपाल बार्डर पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के बन जाने के बाद एक ही चौकी पर दोनों देश के बीच आवागमन से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया व जांच कार्य की अनुमति से जुड़े सभी कार्य प्रकार की जांच हो जाएंगी। इस चेक पोस्ट के क्रियाशील हो जाने से एक ही परिसर में सशस्त्र सीमा बल, लैंड ,कस्टम ,रुपईडीहा इमीग्रेशन प्रशासन ,एनजीओ आदि के द्वारा एक ही समय में सभी प्रकार के कार्य संभव हो सकेंगे। सशस्त्र सीमा बल के 42 वी वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट अनिल यादव ने बताया कि चेक पोस्ट सीमा बल के हैंडओवर रहेगी।
विज्ञापन

भारतीय क्षेत्र में बन रहे चेक पोस्ट के जल्द ही क्रियाशील हो जाने के बाद नेपाल में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बनकर तैयार हो जाने के बाद ही यहां पर एकल जांच चौकी से काम काज शुरू होगा। इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट में नए भवन व परिसर का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। सशस्त्र सीमा बल से जुड़े सूत्रों की माने तो प्रशासनिक स्तर पर चेकपोस्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से करवाने की तैयारी चल रही है। फिलहाल इस संबंध में अधिकृत तौर पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बन रहा इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट भारत सरकार की एक अति महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसके संचालन से भारत-नेपाल के बीच का व्यापार स्पीडअप हो सकेगा। इससे रूपईडीहा वासियों को भी माल ढुलाई से जुड़े वाहनों के जाम से छुटकारा मिलेगा। यह परियोजना भारत-नेपाल मैत्री संबंध को और प्रगाढ़ बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। आईसीपी पर कार्य शुरू होने से एक ही छत के नीचे कस्टम, आव्रजन, एसएसबी सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का संचालन होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed