फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सड़क हादसों में चार की मौत, दो घायल

Thu, 27 Oct 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच/देवलखा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों की नजदीकी अस्पताल में मरहम-पट्टी कर घर भेज दिया गया। मृतकों के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चुलमभा के मजरा बेचई पुरवा निवासी महेश (35), गांव डिहवा निवासी शीतला प्रसाद (55) के साथ मैजिक से नानपारा गए थे। रविवार रात लौटते समय सोहरवा के पास मैजिक में सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में मैजिक चला रहे महेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल शीतला प्रसाद को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। महेश के भाई रमेश ने बताया की वह कुछ देर में घर आने की बात कहकर गए थे। रामगांव थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, दरगाह थाना क्षेत्र के जौहराबाद निवासी फरहान (28) मंगलवार को बाइक से बहराइच आ रहे थे। इसी दौरान वह सामने जा रही बुग्गी से टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबित, टक्कर इतनी जोरदार थी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, रामगांव थाना क्षेत्र से मजदूरी करने आए एक श्रमिक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाने आए रामगांव थाना क्षेत्र के सूर्जबलीपुरवा निवासी राममनोहर ने बताया कि उनके चाचा नंगू (35) शनिवार को मजदूरी करने आए थे। लौटते समय उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मंगलवार को हुई है जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाने आए हैं। कैसरगंज थाना क्षेत्र में बोलेरो की टक्कर से कडसर बिटौरा के छोटीपुरवा निवासी संदीप जायसवाल (23) व उनके चार वर्षीय बेटे आयुष जख्मी हो गए। दोनों मंगलवार को किसी कार्य से कैसरगंज जा रहे थे। इसी दौरान बरखुरदार चौराहे के पास बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि सूचना पर दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। दोनों की सेहत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed