{"_id":"63597d05281cd94bbe5dd782","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6543473164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
फखरपुर(बहराइच)। दिवाली के दिन एक ही परिवार के तीन लोगों की बाराबंकी में हादसे में मौत हो गई। रोशनी के पर्व पर घर में मातम का अंधेरा छा गया। लखनऊ से त्योहार मनाने स्कूटी पर सवार होकर खालेपुरवा आ रहे पति-पत्नी व मासूम बच्ची की मौत से गांव में सन्नाटा छाया रहा। उधर, दंपती के पांच नाबालिग बच्चे अनाथ हो गए हैं।
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुबकापुर के मजरा खालेपुरवा निवासी सुखलाल (45) लखनऊ में राज मिस्त्री का काम कर पत्नी व छह बच्चों का पालन पोषण कर रहे थे। सोमवार को वह दीपावली की खुशियां मनाने पत्नी गुड़िया (40) और बेटी गिरी (छह) के साथ खालेपुरवा आ रहे थे। इसी दौरान बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में बहराइच-लखनऊ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से सभी को इलाज के लिए बाराबंकी जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान सुखलाल और गुड़िया की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल गिरी को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
दीपावली के दिन तीनों की मौत की सूचना पहुंची तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। हर किसी की आंखें नम नजर आईं। सुखलाल के बड़े भाई राजेंद्र और धूम कुमार ने बताया कि सुखलाल के पांच बच्चे गांव में ही थे। माता-पिता व बहन की मौत की सूचना मिलते ही लखनऊ में मौजूद सलोनी (14), छल्लार (12) और अंगनू (10), गोरे (8) व बबलू (7) बदहवास हो गए। उन्होंने बताया कि इन बच्चों के अलावा सुखलाल की दो बेटियों की शादी हो चुकी है। समाजसेवी मोहन अवस्थी ने बताया की दीपावली के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया।