{"_id":"6350393da79dc10f740c663d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko653651398","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भपात के बाद महिला की मौत, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भपात के बाद महिला की मौत, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंडी(बहराइच)। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिपाहिया हुलास निवासी एक महिला की गर्भपात के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन जब तक महिला को अस्पताल पहुंचाते तब तक उसकी मौत हो गई। महिला के बेटे ने बौंडी थाने में तहरीर देकर एक महिला व एक डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अजन्मे शिशु की गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिपहिया हुलास निवासी संदीप कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी पूनम उनकी मां बृज रानी (45) को अक्सर अपने साथ इलाज के लिए बहराइच लेकर जाती थी। 16 अक्तूबर को पूनम मां को इलाज के लिए अपने साथ बहराइच शहर स्थित महिला चिकित्सक डॉ. ऊषा वर्मा के क्लीनिक लेकर गई थी।
इलाज के कुछ देर बाद उन्होंने कहा कि अपनी मां को लेकर घर जाओ। घर लाते समय रास्ते में मां की तबीयत खराब हो गई। जब पूनम से बीमारी के बारे में पूछा गया तो बताया कि गर्भपात हुआ है। घर पहुंचने पर बृज रानी बेहोश गईं। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज, बहराइच ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद ने बताया कि संदीप कुमार की तहरीर पर गांव निवासी पूनम व महिला चिकित्सक डॉ. ऊषा वर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।