{"_id":"634eeb27fc3aba518f3651b5","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6534924147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन बाद भी कार्रवाई न होने से गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन बाद भी कार्रवाई न होने से गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर के एक स्कूल में पढ़ने वाले दो मासूमों की झूले के नीचे दबने से मौत हो गई थी। घटना के सात दिन बीतने के बाद भी पुलिस विवेचना तक सीमित है। इससे मासूमों के परिजनों का सब्र जवाब देने लगा है। वहीं, न्याय के लिए थारु समाज प्रदर्शन की तैयारी कर रहा है।
मोतीपुर तहसील के थारु बाहुल गांव बिशुनापुर निवासी प्रतीक (7) व शहर निवासी अरसान (8) घसियारी पुरा स्थित सिटी मांटेसरी ग्रुप ऑफ स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। 12 अक्तूबर को स्कूल में भोजनावकाश के दौरान झूला गिरने से दोनों मासूमों की मौत हो गई थी। मासूमों की मौत के बाद दोनों के परिजनों ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य पर लापरवाही का आरोप लगाया था। घटना के सात दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने अब तक काई कार्रवाई नहीं की है।
पुलिस विवेचना चलने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है जिससे मासूमों के परिजनों में रोष है। प्रतीक के पिता प्रेम बिल्लो ने बताया कि भारी-भरकम झूला जमीन में फिक्स नहीं था जिसके चलते दो मासूमों की मौत हो गई, लेकिन पुलिस अभी तक जांच में ही जुटी है। ऐसे में अब न्याय की उम्मीद धूमिल होने लगी है। पुलिस अगर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजती है तो थारु समाज के सभी लोग एसपी कार्यालय पर
विज्ञापन
सीओ सिटी व कोतवाली के एसआई के नेतृत्व में दो टीमें घटना की विवेचना कर रहीं हैं। विवेचना रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। परिजनों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
- शैलेश सिंह, नगर कोतवाल