फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

नैपियर घास उगाने की पहल आई पसंद

Mon, 17 Oct 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
bahraich
कैसरगंज/बौंडी(बहराइच)। आकांक्षात्मक जनपदों की श्रेणी में शामिल बहराइच में संचालित विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत जांचने के उद्देश्य से विदेशों में तैनात भारतीय राजदूतों के शिष्टमंडल ने जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य एवं पोषण, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेश, कौशल विकास समेत अन्य योजनाओं की हकीकत जांची। जिले में चारे के संकट से निपटने के लिए अभियान के तौर पर नैपियर घास उगाने की पहल राजदूतों को काफी पसंद आई।
विज्ञापन

भारतीय राजदूतों के प्रतिनिधि मंडल में आयरलैंड के अखिलेश मिश्रा, जेनेवा के इंद्रमणि पांडेय, जॉर्डन के अनवर हलीम, नेपाल के नवीन श्रीवास्तव, न्यूजीलैंड की नीता भूषण, कजाकिस्तान की शुभदर्शिनी त्रिपाठी, दक्षिण कोरिया के अमित कुमार व संयुक्त राष्ट्र जेनेवा में नियुक्त राजदूत दिनकर अस्थाना शामिल रहे। शिष्ट मंडल ने सबसे पहले कैसरगंज स्थित सीएचसी पहुंचकर 50 बेड के मैटरनिटी विंग के निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक, प्रसव कक्ष, ऑक्सीजन प्लांट, बर्न यूनिट व हेल्थ एटीएम का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित सामुदायिक रसोई, आंगनबाड़ी केंद्र व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भखरौली कनपुरवा का भी निरीक्षण किया। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने केंद्र द्वारा संचालित की जा रही सेवाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर शिष्ट मंडल द्वारा आठ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई।
विज्ञापन

इसके बाद प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंडासर, संविलियन विद्यालय यादवपुर पहुंचने पर बाल संसद के प्रधानमंत्री व मंत्रीमंडल के सदस्यों द्वारा पुष्प वर्षा कर शिष्ट मंडल का भव्य स्वागत किया। विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी व योगा का भी प्रदर्शन किया गया। शिष्ट मंडल द्वारा रिसिया स्थित हाईटेक नर्सरी टिश्यू कल्चर केला राइजोनियम सेंटर, कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच में सांवा, कोदों, रागी एवं नेपियर आदि फसलों का निरीक्षण किया। शिष्टमंडल में शामिल राजदूतों ने नेपियर घास के नवाचार को गोवंशों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए डीएम डॉ. दिनेश चंद्र के प्रयासों को सराहा। इस अवसर पर एसपी केशव प्रसाद चौधरी, सीडीओ कविता मीना, सीएमओ डॉ.एसके सिंह, एसडीएम कैसरगंज महेश कुमार कैथल, एसडीएम सदर सुभाष सिंह धामी, बीएसए एआर तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय राजदूतों के प्रतिनिधि मंडल में शामिल राजदूतों ने बी-2 बाजार के निरीक्षण के दौरान ओडीओपी योजना के तहत गेहूं के डंठल से बनी कलाकृतियों की काफी सराहना की। शिष्ट मंडल के सदस्य कलाकृतियों से काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने इसकी सराहना करते हुए विभिन्न कलाकृतियों की खरीददारी भी की।

भारतीय राजदूतों के शिष्टमंडल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित स्वास्थ्य, आईसीडीएस, आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, कृषि, रेशम, उद्यान, सीएम आवास योजना, मत्स्य विभाग, गन्ना विकास विभाग, एनआरएलएम व शिक्षा समेत अन्य विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। कृषि विभाग के स्टॉल के निरीक्षण के दौरान शिष्टमंडल के सदस्यों ने किसानों को नेपियर घास के बीज के साथ ही मसूर व सरसों के बीज की मिनी किट भी वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed